हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
9 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर
दिल्ली का बजटः वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया सुबह 11 बजे करेंगे पेश, देशभक्ति हो सकती है इस बार की थीम
दिल्ली सरकार मंगलवार को अपना पहला डिजिटल बजट पेश करने जा रही है। उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया विधान सभा में सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए बजट दस्तावेज डिजिटल फॉर्म में होगा। इस बार बजट की थीम देशभक्ति पर आधारित होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सीएम योगी आज झांसी में बिताएंगे 21 घंटे, परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे के दौरान मंगलवार को झांसी आएंगे। दो दिनों के दरम्यान वे क्षेत्र के छह जनपदों का दौरा करेंगे। लेकिन, सबसे ज्यादा समय 21 घंटे झांसी में बिताएंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन बुधवार की सुबह वे यहां से प्रस्थान करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से जारी सियासी बवंडर के कारण उत्पन्न सस्पेंस को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने फिलहाल खत्म कर दिया है। राज्य में फिलहाल न तो कोई नेतृत्व परिवर्तन होगा और न ही मंगलवार को विधायक दल की बैठक ही बुलाई जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को मौसम ने फिर करवट बदली। कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से दिन के तापमान में सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक गिरावट आई है। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...