फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी रूस के एक खुफिया शहर की: जहां रहने वाले लोगों को वोटिंग करने से भी थी मनाही

Mon, 08 Mar 2021 10:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 08 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
know about secret nuclear towns in russia soviet union
खुफिया शहर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

सैन्य तानाशाही के वजह से उत्तर कोरिया से जुड़ी बहुत कम बातें ही दुनियाभर में पहुंचती हैं। इस मुल्क को दुनिया का सबसे कटा हुआ और चुप्पा देश माना जाता है। लेकिन ऐसे कई देश हैं, जो इन सब मामलों में बहुत आगे हैं। अगर बात रूस की ही करें, तो इस देश में तीन ऐसे खुफिया शहर थे, जो हाल ही में दुनिया के सामने आए हैं। कई दशक से इन शहरों को रूस के नक्शे से गायब रखा गया और इसके बारे में कोई पता नहीं लगा सका। इतना ही नहीं इन खुफिया शहरों के पोस्ट कोड भी हटा दिए गए थे।

know about secret nuclear towns in russia soviet union
खुफिया शहर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

बता दें कि सरोव, इलेक्ट्रोस्टल और देस्नोगॉर्क्स काफी लंबे समय से रूस के खुफिया अड्डे रहे। रूस के ये तीनों शहर एक साथ सोवियत के खुफिया लैब्स का काम करते रहे, जब वो परमाणु हथियार के लिए अमेरिका से होड़ में था। रूस का पहला न्यूक्लियर बम सरोव के साइंटिफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सपेरिमेंटल फिजिक्स में तैयार किया गया था। खुफिया लैब्स की जानकारी दुनिया के सामने ना आए, इसके लिए इन तीनों शहरों को नक्शे में भी नहीं दिखाया गया था।

know about secret nuclear towns in russia soviet union
खुफिया शहर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

साल 1990 में सोवियत यूनियन के बंटवारे के दौरान इन तीनों खुफिया शहर की जानकारी दुनिया के सामने आई। इससे पहले इन शहरों तक ट्रेन या बस भी नहीं जाती थी। रूस के बेहद खास लोग ही केवल इस शहर तक पहुंच सकते थे। परमाणु हथियारों पर काम कर रहे वैज्ञानिक, उनका परिवार और रूस में बड़े ओहदों पर बैठे लोगों को ही इन खुफिया शहरों में प्रवेश करने की इजाजत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about secret nuclear towns in russia soviet union
खुफिया शहर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

बता दें कि रूस के इन तीनों खुफिया शहरों में अब भी जिंदगी प्रतिबंधित है। इन शहरों में अब टॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट हैं, जहां किसी न किसी खुफिया अभियान की तैयारी चलती रहती है। सरोव शहर तो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बाड़े से घिरा हुआ है और पुलिस की पेट्रोलिंग चलती रहती है। इस शहर में बिना पास के कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
know about secret nuclear towns in russia soviet union
खुफिया शहर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

इन शहरों में रहने वाले वैज्ञानिकों से कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया जाता, जिसमें अपनी पहचान जाहिर न करने की शपथ होती थी। यहां रहने वाले लोगों को वोट करने का भी अधिकार नहीं मिलता था। हालांकि, सरकार इसके लिए उन्हें काफी सुविधाएं मुहैया कराती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed