हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
3 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Covid 19 : कोरोना वायरस की रफ्तार हो रही बेकाबू, देश के कई शहरों में लगा लॉकडाउन
कोरोना की दूसरी लहर पर काबू करने के लिए राज्यों ने अपने स्तर पर कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्यों ने आंशिक लॉकडाउन के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। देश के कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। कई शहरों मे रात्रि कर्फ्यू पहले से ही जारी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन, तीन मई है अंतिम तारीख
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी ने स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के चारों परिसर में दाखिले की प्रक्रिया तीन अप्रैल से ऑनलाइन हो जाएगी। नए सत्र में बढ़ी हुई सीटों और नए पाठ्यक्रम में भी दाखिले होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राजधानी का मौसम इन दिनों लगातार करवट ले रहा है। इस कड़ी में अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और सुबह हल्की ठंडक महसूस होगी। वहीं, पिछले चार दिन से जारी धूल भरी आंधी का दौर शुक्रवार को थम गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
हरिद्वार कुंभ मेला 2021: शाही स्नान पर पैदल नहीं चलेंगे श्रद्धालु, गंगा घाटों के लिए चलेंगी शटल सेवा की 700 बसें
महाकुंभ के शाही स्नान पर यात्रियों को पार्किंग से घाटों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए 12 और 14 अप्रैल को 700 बसों की शटल सेवा का संचालन किया जाएगा। बसों का संचालन मेला पुलिस करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...