हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
28 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कर्नाटक: येदियुरप्पा के करीबी नए सीएम बसवराज बोम्मई आज लेंगे शपथ
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे होगा। बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद मंगलवार शाम को केंद्रीय पर्यवेक्षकों धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी और कर्नाटक भाजपा प्रभारी अरुण सिंह की देखरेख में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई
यहां पढ़ें पूरी खबर...
रणनीति: केंद्र के खिलाफ विपक्ष की स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी, आज सुबह 10 बजे होगी बैठक
संसद के मानसून सत्र में पेगासस जासूसी विवाद और अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दल के नेता बुधवार को बैठक करेंगे। संसद परिसर में होने वाली इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मजबूत होंगे संबंध: भारत पहुंचे ब्लिंकन, जयशंकर और डोभाल से आज करेंगे मुलाकात
अमेरिका के विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। ब्लिंकन बुधवार को विदेशमंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Tokyo Olympics: पीवी सिंधु-दीपिका कुमारी पर रहेंगी नजरें, तरुणदीप-प्रवीण से भी पदक की उम्मीद
टोक्यो ओलंपिक का आज छठा दिन है जो भारत के दृष्टिकोण से काफी खास है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु और साई प्रणीत आज अपने सफर की शुरुआत करेंगे। बॉक्सर पूजा रानी पहली बार ओलंपिक में रिंग में उतरेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...