फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition Floor leaders from Lok Sabha and Rajya Sabha to meet in Parliament tomorrow on the Pegasus issue

संसद: केंद्र के खिलाफ विपक्ष की रणनीति तेज, स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी

Wed, 28 Jul 2021 07:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Jul 2021 07:18 AM IST
सार

कांग्रेस सांसद के सुरेश ने बताया कि विपक्षी दलों ने सामूहिक रूप से पेगासस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Opposition Floor leaders from Lok Sabha and Rajya Sabha to meet in Parliament tomorrow on the Pegasus issue
संसद - फोटो : ANI

विस्तार

संसद के मानसून सत्र में पेगासस जासूसी विवाद और अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दल के नेता बुधवार को बैठक करेंगे। संसद परिसर में होने वाली इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद के सुरेश ने बताया कि विपक्षी दलों ने सामूहिक रूप से पेगासस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले बुधवार सुबह 10 बजे लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी दलों के नेता एक संयुक्त बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन


जरूरी मुद्दों पर सरकार के खिलाफ एकजुट खड़ा होगा विपक्ष: खरगे 
राज्यसभा के अंदर और बाहर पेगासस जासूसी, किसान आंदोलन और महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष केंद्र के खिलाफ एकजुट दिखे। विपक्ष के नेता मल्लिाकर्जुन खरगे ने कहा, सरकार कितना भी अड़ियल रवैया अपनाए हम केंद्र के खिलाफ एकजुटता से खड़े होकर जनता से जुड़े जरूरी मुद्दों पर संसद में आवाज बुलंद करते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च सदन में मंगलवार को भी विपक्ष ने पेगासस, कृषि कानून, महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए नोटिस दिए थे। सदन स्थगित होने पर मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में आनंद शर्मा, डीएमके से तिरुचि शिवा, तृणमूल कांग्रेस से सुखेंदु, सीपीआई से बिनॉय विश्वम,  सीपीएम से इलेमाराम करीम, आरजेडी से मनोज झा, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और समाजवादी पार्टी से राम गोपाल यादव ने बाहर आकर अपनी बात रखी।

खरगे ने कहा, हमने पेगासस उठाया मगर सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं है। आखिर सरकार क्या छिपा रही है जो पेगासस मुद्दे पर चर्चा से बच रही है। यह तानाशाही है, हमारे पीएम किसी मुद्दे को लोकतांत्रिक ढंग से सुलझाना ही नहीं चाहते। हम बातचीत के लिए भी तैयार हैं। सभी पार्टी के नेताओं को लेकर आप एक माहौल बनाएं हम मिलकर बात करेंगे।


डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने कहा, विपक्ष देश के लोगों से सीधे जुड़े मुद्दों पर चर्चा और सरकार से जवाब चाहता है लेकिन सदन में हमारे पक्ष को ब्लैक आउट किया जा रहा है हमारे माइक बंद कर दिए जा रहे हैं। वहीं सीपीआई सांसद बिनय विश्वम ने कहा, सदन के नियमों की अनदेखी हो रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed