हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
27 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Bharat Bandh News: किसान आंदोलन को मिलेगी धार, जानें कहां-कैसी तैयारी, क्या खुला और क्या रहेगा बंद
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने अपनी ताकत दिखाने के लिए सोमवार को भारत बंद का एलान किया है। इसके मद्देनजर राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी 40 घटक संगठनों से सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक अपने यहां गतिविधियां बंद कराने के लिए जुटने का आह्वान किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान: आज से होगी शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान का उद्घाटन करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी संबोधन भी देंगे। बता दें कि आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान की पायलट परियोजना का एलान प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले से लिया था। वर्तमान में यह डिजिटल अभियान अपने शुरुआती चरण में छह केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गोवा: पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता लुईजिन्हो फलेरियो आज थाम सकते हैं टीएमसी का दामन
पश्चिम बंगाल में जीत के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस दूसरे राज्यों में अपना खाता खोलने में लग गयी है। त्रिपुरा के बाद अब गोवा में पार्टी ने एक बड़े चेहरे को अपनी पार्टी में शामिल करने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता और गोवा के पूर्व सीएम लुईजिन्हो फलेरियो टीएमसी का दाम थाम सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मिशन 2022: आज गोरखपुर आएंगे भाजपा के प्रदेश महामंत्री, परखेंगे विधानसभा चुनाव की तैयारियां
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल आज गोरखपुर आ रहे हैं। वह 62 विधानसभा क्षेत्रों के विस्तारक व जिलाध्यक्षों से संवाद करेंगे। बाद में कुशीनगर जाकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...