हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
25 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
12वीं की परीक्षा: राज्य आज केंद्र सरकार को देंगे अपने सुझाव
12वीं कक्षा की बोर्ड और पेशेवर प्रवेश परीक्षाओं को लेकर राज्य मंगलवार को अपने सुझाव देंगे। राज्यों से मिले सुझावों के आधार बुधवार को इन सभी को मिलाकर रिपोर्ट बनेगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली कैबिनेट मंत्रियों वाली कमेटी इस पर मंथन और राय देगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
वैक्सीन की किल्लत: कंपनियों का राज्यों को सप्लाई से इनकार, कई टीकाकरण केंद्र बंद
देशभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख को पार कर गई है। रोज आने वाले कोरोना मामलों की संख्या भले ही थोड़ी कम हुई हो लेकिन मौतें में कमी आती नहीं दिख रही है। ऐसे में एकमात्र कारगर हथियार टीकाकरण है, लेकिन देश में उसको भी लेकर दिक्कतें नजर आ रही हैं, केंद्र से राज्यों की शिकायत पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन को लेकर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Cyclone Yaas: चक्रवात बना ‘यास’, 24 घंटे में बेहद गंभीर तूफान बन कल बंगाल-ओडिशा पहुंचेगा
बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के बाद सोमवार को चक्रवात बने ‘यास’ के अगले 24 घंटे में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की घोषण मौसम विभाग ने कर दी है। यास बुधवार को बंगाल और ओडिशा तट पर पहुंचेगा। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रभावित होने वाले राज्यों को भरोसा दिलाया कि गृहमंत्रालय 24 घंटे उनकी मदद के लिए मौजूद है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज से नौतपा शुरू, तेज गर्मी झुलसाएगी
मंगलवार से रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। यानी नौतपे के दिन शुरू हो जाएंगे। 25 मई से 3 जून तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आने से तेज गर्मी झुलसाएगी। इस दौरान वृषभ राशि में चार ग्रहों की युति होने से गर्मी का असर ज्यादा महसूस होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...