फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE 12th Exam States will give their suggestions to the central government today

12वीं की परीक्षा: राज्य आज केंद्र सरकार को देंगे अपने सुझाव 

Tue, 25 May 2021 07:40 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 May 2021 07:40 AM IST
सार

  • बुधवार को सुझावों के आधार पर रिपोर्ट बनेगी, रक्षा मंत्री वाली चार कैबिनट मंत्रियों की बैठक में मंथन और फिर पीएमओ को दी जाएगी जानकारी 

विज्ञापन
CBSE 12th Exam States will give their suggestions to the central government today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

12वीं कक्षा की बोर्ड और पेशेवर प्रवेश परीक्षाओं को लेकर राज्य मंगलवार को अपने सुझाव देंगे। राज्यों से मिले सुझावों के आधार बुधवार को इन सभी को मिलाकर रिपोर्ट बनेगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली कैबिनेट मंत्रियों वाली कमेटी इस पर मंथन और राय देगी। फैसला लेने से पहले स्वास्थ्य और शिक्षा विशेषज्ञ की राय भी उसमें शामिल  की जाएगी। परीक्षाओं पर आखिरी फैसला लेने से पहले पीएमओ को भी जानकारी दी जाएगी। क्योंकि 23 मई की उच्चस्तरीय बैठक पीएम के दिशा-निर्देश पर ही राज्यों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई थी। 

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई बोर्ड को मंगलवार को राज्यों से मिलने वाले लिखित सुझाव का इंतजार है। इन सबको मिलाकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी। इसमें राज्य, छात्र, स्कूल और परीक्षा केंद्र की संख्या भी रहेगी। इस रिपोर्ट को बनाने के दौरान कोरोना संक्रमण दर का भी आकलन किया जाएगा। विस्तृत रिपोर्ट तैयार होने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित बैठक वाले चारों कैबिनेट मंत्री इस पर मंथन करेंगे। इसमें रविवार को राज्यों के सुझावों और रिपोर्ट पर मंथन होगा। सभी की सहमति के बाद उसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दी जाएगी। 
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अंतिम निर्णय व्यापक विमर्श की प्रक्रिया पर आधारित होगा और इस दौरान वर्तमान परिस्थितियों और छात्रों के भविष्य को देखते हुए सबसे अच्छा विकल्प अपनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर के चलते 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली बैठक में सीबीएसई बोर्ड  की 12वीं कक्षा की परीक्षा स्थगित और 10वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया था।  ये परीक्षाएं 4 मई से 14 जून के बीच होनी थीं।इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) समेत अन्य राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थानों ने भी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। 

21 मई को पीएम की अध्यक्षता में नौ कैबिनेट मंत्रियों की बैठक हुई थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 मई को नौ कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। इसमें 12वी बोर्ड और अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षाओं पर चर्चा हुई। इसी बैठक में पीएम ने मंत्रालय को राज्यों के साथ बैठक कर उनके विचार और सुझाव लेने को कहा था। 

इसी के बाद शनिवार को शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों को रविवार की बैठक के लिए आमंत्रित किया। इसी के चलते पीएमओ को भी राज्यों के सुझावों और राय के आधार पर तैयार रिपोर्ट की जानकारी दी जाएगी। शिक्षा मंत्रालय एक जून या उससे पहले बोर्ड और पेशेवर परीक्षाओं पर फैसला छात्रों की सुरक्षा और भविष्य के आधार पर ही लेगा। 


सीबीएसई बोर्ड की तैयारी पूरी
अधिकारी के मुताबिक, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई बोर्ड की तैयारी पूरी है। राज्यों के सुझावों पर सरकार जो भी फैसला लेगी, उसके आधार पर सीबीएसई बोर्ड गाइडनाइन जारी कर देगा। छात्र हितों को ध्यान में रखकर ही पूरी तैयारी की गई है।इसके अलावा बोर्ड के पास विदेशों में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए भी अलग से योजना तैयार है। अधिकारी का कहना है कि किसी के भविष्य का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इन सभी बिंदूओं का ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed