हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
24 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
शाह का उत्तर-पूर्व दौरा: आज आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को शिलांग में उत्तर-पूर्व के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। शाह यहां दो दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गुरु पूर्णिमा 2021: स्नान पर्व को लेकर आज हरिद्वार बॉर्डर पर सख्ती, दूसरे जिलों से पहुंची फोर्स
कल से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा स्थगित कर ही चुकी है। जिले में कांविड़यों की आमद न हो इसको लेकर पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। आज शनिवार से जिले के सभी बॉर्डर पर सख्ती हो गई है। वहीं आज होने वाले गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर भी सख्ती की जा रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
CISCE Results 2021: सीआईएससीई बोर्ड के 10वीं व 12वीं के नतीजे आज होंगे घोषित
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(सीआईएससीई) के दसवीं(आईसीएसई) व बारहवीं(आईएससी) के नतीजे शनिवार दोपहर तीन बजे घोषित होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र: बारिश के कहर से दो दिन में 129 की मौत, अब भी कई लोग मलबे में दबे
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने कहर मचा दिया है। भारी बारिश राज्य के लोगों पर मुसीबत बनकर टूटी है। इसके चलते पिछले दो दिनों में 129 लोगों को जान गंवानी पड़ी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...