हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
20 जून : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
दिल्ली में कोविड प्रोटोकॉल तार-तार : हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद व्यापारी घबराए, आज बुलाई महापंचायत
बाजार में बढ़ रही भीड़ और कोविड प्रोटोकॉल का ठीक से पालन नहीं होने से व्यापारियों की परेशानी भी बढ़ गई है। अदालत के आदेश के बाद इसे लेकर व्यापारी भी गंभीर हो गए है। दरअसल उन्हें एक बार फिर लॉकडाउन के आसार दिखने लगे है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब की सियासत : गठबंधन की अटकलों पर विराम, भाजपा में प्रत्याशियों की खोज शुरू
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। पार्टी अब 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गंगा दशहराः काशी में आज सांकेतिक रूप से आयोजन, इन मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक
कोरोना संक्रमण का प्रभाव तीज-त्योहारों पर भी पड़ रहा है। गंगा दशहरा का पर्व रविवार को काशी में सांकेतिक स्वरूप से मनाया जाएगा। गंगा दशहरा पर पूर्व में वृहद स्तर पर गंगा आरती एवं पूजन का आयोजन होता था, लेकिन दो साल से कोरोना महामारी के कारण भव्य कार्यक्रमों पर ग्रहण लग गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पानी का संकट : आज दिल्ली में जलापूर्ति होगी प्रभावित, इस नंबर पर फोन कर मंगवा सकते हैं टैंकर
उमस भरी गर्मी के बीच आज दिल्लीवालों को पानी का संकट झेलना पड़ सकता है। यमुना में अमोनिया और शैवाल की मात्रा बढ़ने के कारण जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने लोगों से पानी का सदुपयोग करने की अपील की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...