हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
19 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कोरोना की बेकाबू रफ्तार: संक्रमण की दर 12 दिन में दोगुनी, मृत्युदर गिरकर 1.20 फीसदी
देश में कोरोना वायरस की बेकाबू होती रफ्तार के चलते बीते 12 दिन में संक्रमण की दर दोगुनी हो गई है। छह अप्रैल को संक्रमण की दर आठ फीसदी थी, जो अब 16.69 फीसदी हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली : आज शुरू हो जाएगा डीआरडीओ का कोविड केंद्र, पहले चरण में 250 बेड की व्यवस्था, बढ़ाने की मांग
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बेड बढ़ाने का सिलसिला भी लगातार जारी है। राजधानी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( डीआरडीओ) ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली कैंट में बने कोविड केयर केंद्र को दोबारा चालू कर दिया है जिसमें 500 बैड की व्यवस्था है। यह सभी आईसीयू बेड हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
बिहार : लालू की आज होगी जेल से रिहाई, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ होने पर ही लौटेंगे पटना
राजद प्रमुख लालू यादव चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार मामले में जमानत मिलने के बाद सोमवार को जेल से रिहा होंगे, लेकिन परिवार को कहना है कि उनके घर लौटने में समय लगेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पंचायत चुनाव : लखनऊ समेत 20 जिलों में आज पड़ेंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज लखनऊ समेत 20 जिलों में वोटिंग होगी। इसके लिए 20,929 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 57 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल लगाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...