हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
18 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
आज रेल रोको आंदोलनः सरकार को ललकार, यात्रियों का सत्कार, किसान संगठनों ने बनाई योजना
नए कृषि कानूनों के विरोध में आज किसान एक बार फिर सरकार को ललकारने वाले हैं। किसानों की ओर से रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया गया है है। आंदोलनरत किसान जहां एक ओर लगातार भारत सरकार से बातचीत का आह्वान कर रहे हैं वहीं आंदोलन को धार देने में भी जुटे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बंगाल विधानसभा चुनाव: एक ही जिले में आज ममता बनर्जी और अमित शाह रैलियों को करेंगे संबोधित
कोलकाता के पड़ोसी दक्षिण 24 परगना जिले में बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी थोड़ी ही दूरी पर अलग-अलग स्वतंत्र रैलियों को संबोधित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली: नर्सरी दाखिले आज से शुरू, 4 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन, 20 को आएगी पहली सूची
राजधानी दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। अभिभावक चार मार्च तक आवेदन दाखिल कर सकते हैं। शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने पिछले सप्ताह दाखिला कार्यक्रम को अधिसूचित किया था, जिसके बाद चिंतित अभिभावकों को थोड़ी राहत मिली थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना संकट पर सार्क देशों की बैठक आज, भारत करेगा मेजबानी, पाकिस्तान को भेजा न्योता
कोरोना संकट को लेकर दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन (सार्क) देशों की बैठक गुरुवार को आयोजित होगी। बैठक की मेजबानी भारत करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...