फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Bengal assembly elections 2021: Mamta Banerjee and Amit Shah will address rallies in the same district today

बंगाल विधानसभा चुनाव: एक ही जिले में आज ममता बनर्जी और अमित शाह रैलियों को करेंगे संबोधित

Thu, 18 Feb 2021 09:58 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 18 Feb 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
Bengal assembly elections 2021: Mamta Banerjee and Amit Shah will address rallies in the same district today
बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 : अमित शाह-ममता बनर्जी - फोटो : PTI

कोलकाता के पड़ोसी दक्षिण 24 परगना जिले में बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी थोड़ी ही दूरी पर अलग-अलग स्वतंत्र रैलियों को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों के लिए पहली बार बनर्जी और शाह एक ही जिले में लगभग एक ही समय पर रैलियां करेंगे। शाह बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय दौरे के लिए आज रात बंगाल पहुंच गए। 
विज्ञापन

 

उनका दक्षिण 24 परगना जिले में सागर द्वीप के पास काकद्वीप क्षेत्र का दौरा करने का कार्यक्रम है, जहां वे राज्य में भाजपा की पांच चरणों की रथयात्रा के अंतिम चरण को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि वह आज रात कोलकाता पहुंचेंगे। बृहस्पतिवार को वह कपिल मुनि आश्रम जाएंगे। वहां से वह नामखाना जाएंगे जहां वह परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे। इस बीच बनर्जी और उनके भतीजे और पार्टी के स्थानीय सांसद अभिषेक बनर्जी बृहस्पतिवार को दक्षिण 24 परगना के पैलन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने वाले हैं ।


दक्षिण 24 परगना टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, कल राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दिन होगा। शाह और दीदी दोनों एक ही जिले में रैलियों को संबोधित करेंगे।

दशकों से राजनीतिक रूप से ध्रुवीकृत बंगाल में सीमित उपस्थिति होने के बाद भाजपा 2019 के आम चुनाव में राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल कर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरी है, जो टीएमसी की संख्या 22 से महज चार कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed