{"_id":"602d14e18ebc3ee8ff0c9b18","slug":"nursery-admission-in-delhi-start-from-tomorrow-18-february-2021-last-date-is-4-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Nursery Admission: नर्सरी दाखिले आज से शुरू, 4 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन, 20 को आएगी पहली सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Nursery Admission: नर्सरी दाखिले आज से शुरू, 4 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन, 20 को आएगी पहली सूची
Thu, 18 Feb 2021 09:39 AM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 18 Feb 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2021:-22 (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। अभिभावक चार मार्च तक आवेदन दाखिल कर सकते हैं। शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने पिछले सप्ताह दाखिला कार्यक्रम को अधिसूचित किया था, जिसके बाद चिंतित अभिभावकों को थोड़ी राहत मिली थी।
विज्ञापन
आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू हो रही है, जो चार मार्च तक चलेगी। पहली सूची 20 मार्च को जारी की जाएगी। वहीं दूसरी सूची 27 मार्च को जारी की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया 31 मार्च को सम्पन्न होगी।
विज्ञापन
दिल्ली में आमतौर पर करीब 1700 स्कूलों में नर्सरी के लिए दाखिलें नवंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू होते रहे हैं। डीओई ने दिशानिर्देश जारी किए थे और स्कूलों को आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। ताकि दिसंबर में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सके। हालांकि, 2020 में इस पर कोई प्रगति नहीं हुई थी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने दिसंबर में कहा था कि कोविड-19 के मद्देनजर स्कूलों के नौ महीने से बंद होने के कारण नर्सरी के दाखिले की प्रक्रिया को रद्द करने के प्रस्ताव पर गौर किया जा रहा है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था।
डीओई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिसूचित अनुसूची में परिवर्तन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्येक स्कूल अपने नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर दाखिला अनुसूची प्रदर्शित करेगा। आगे प्रत्येक स्कूल यह सुनिश्चित करेगा कि दाखिले के लिए आवेदन पत्र दाखिले के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक सभी आवेदकों को उपलब्ध हों। स्कूलों को 15 फरवरी तक अपनी सीटों की संख्या और दाखिला मानदंड अधिसूचित करने के लिए कहा गया था।