हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
13 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कोरोना का कहर: 3.62 लाख नए मामले आए सामने, लगातार दूसरे दिन चार हजार से ज्यादा की मौत
लगातार दो दिन तक कम मामले आने के बाद बुधवार को कोरोना संक्रमण के मामलों ने दोबारा साढ़े तीन लाख का आंकड़ा पार किया। मौत का आंकड़ा भी लगातार दूसरे दिन चार हजार के ऊपर बरकरार रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सावधान : हरियाणा में भी जाल फैलाने लगा ब्लैक फंगस, अब तक 40 से ज्यादा मरीज मिले
देश के दूसरे राज्यों की तरह ही कोरोना महामारी के बीच हरियाणा में ब्लैक फंगस का जाल फैलने लगा है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ा दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मौसम हुआ सुहाना : आंधी और बारिश से दिल्ली में सुकून, शाम को भी गिर सकती हैं राहत की बूंदें
बुधवार को भले ही बारिश नहीं हुई लेकिन गुरुवार का दिन निकलने से पहले ही आंधी और बारिश ने दिल्ली के मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हवा, बारिश और बिजली कड़कने के साथ हुई फुहार ने मौसम को सुहाना बना दिया है। आज शाम को भी राहत की बूंदें गिर सकती हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सीएम योगी आज अलीगढ़ में : तीन घंटे के दौरे में 90 मिनट तक करेंगे कोरोना कार्यक्रमों की समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। वह यहां लगभग तीन घंटे का वक्त गुजारेंगे, जिसमें डेढ़ घंटे तक वह कोरोना को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मंडलीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...