फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul-gandhi-chhatron-ki-goonj-indore-video-pulkit-mani-Mimicry-of PM-Modi-insult-to-elderly-woman-BJP-slams

पीएम की मिमिक्री और बुजुर्ग महिला का अपमान: राहुल गांधी के मंच पर क्या हुआ, जो भड़की भाजपा? जानें पूरा मामला

Sun, 20 Sep 2026 11:08 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 20 Sep 2026 11:08 AM IST
सार

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की मिमिक्री को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस की ओर से साझा किए गए वीडियो में एक व्यक्ति प्रधानमंत्री की नकल करता दिखाई देता है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मिमिक्री में प्रधानमंत्री और एक बुजुर्ग मां का अपमान किया गया है।

विज्ञापन
rahul-gandhi-chhatron-ki-goonj-indore-video-pulkit-mani-Mimicry-of PM-Modi-insult-to-elderly-woman-BJP-slams
छात्रों की गूंज के वीडियो पर मचा सियासी बवाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में हुए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी की आलोचना की है। यह वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया था। 
विज्ञापन


वीडियो में मंच पर राहुल गांधी के साथ मिमिक्री करने वाले पुलकित मनी पीएम नरेंद्र मोदी की नकल करते और विदेशी नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों को लेकर टिप्पणियां करते नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस मिमिक्री और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन


राहुल गांधी के वीडियो में क्या था, जो भड़की भाजपा?
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मिमिक्री के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और एक बुजुर्ग मां को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं। दरअसल, एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने एक बुजुर्ग महिला को बैठने के लिए कुर्सी देने को कहा था। वहीं, छात्रों की गूंज के मंच पर इसी को लेकर मिमिक्री आर्टिस्ट ने पीएम मोदी का मजाक उड़ाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता सीआर केसवन ने एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया, ''राहुल गांधी ने कल ऐसे सस्ते और अश्लील ट्रोल्स के साथ मंच साझा किया, जिन्होंने एक कमजोर बुजुर्ग माताजी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें 'सेटिंग' कहकर हमारी नारी शक्ति का अपमान किया। कोई भी सभ्य और सही सोच रखने वाला व्यक्ति इस तरह की अभद्र भाषा और हरकतों को मजेदार नहीं मान सकता। लेकिन राहुल गांधी मंच पर जोर-जोर से हंसते हुए नजर आए।''
उन्होंने आगे कहा, ''राहुल गांधी द्वारा समर्थित यह असभ्य संस्कृति बताती है कि वह युवाओं से जुड़ने और उनके बीच अपनी बात पहुंचाने में क्यों नाकाम रहे हैं, जैसा कि उनके कांग्रेस सहयोगी शशि थरूर ने भी कहा है। राहुल गांधी द्वारा प्रसारित यह कड़वाहट और नफरत की राजनीति ही वह सटीक वजह है, जिसके चलते डूसू चुनाव में कांग्रेस को युवाओं ने पूरी तरह नकार दिया।''

बुजुर्ग महिला के अपमान को लेकर भाजपा ने साधा निशाना
केशवन ने कहा, ''वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी की व्यवस्था सुनिश्चित कर संवेदनशीलता का परिचय दिया, जबकि राहुल गांधी उस समय जश्न में शामिल होते दिखे, जब बुजुर्ग महिला का बेशर्मी से अपमान किया जा रहा था। राहुल गांधी, जो ऐसे विदूषकों और भद्दे तमाशों का समर्थन करते हैं, उनमें एक गंभीर राजनीतिक नेता के रूप में लिए जाने लायक गंभीरता और गरिमा, दोनों का अभाव है।''

भाजपा के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी इस वीडियो को साझा किया गया है। इसे शेयर करते हुए भाजपा की ओर से कहा गया है, ''एक तरफ़ पीएम मोदी ने एक बुजुर्ग मां को सम्मान और अपनापन दिया, दूसरी तरफ राहुल गांधी ने अपने कार्यक्रम में उनका मजाक उड़ाया। यही फर्क है संस्कार और दिखावे की राजनीति में। जिस उम्र में सम्मान मिलना चाहिए, वहां राहुल गांधी का यह शर्मनाक रवैया उनकी सोच के बारे में क्या कहता है?''

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पीएम की मां का बताया अपमान
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस वीडियो को शर्मनाक और घृणित बताते हुए कहा, ''राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी नैतिक पतन की सारी हदें पार कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां का मजाक उड़ाने और उनका अपमान करने के लिए छात्रों के साथ संवाद के कार्यक्रम का इस्तेमाल करना बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कारों की चौंकाने वाली कमी को दर्शाता है।''

उन्होंने कहा, ''राजनीतिक विरोध को इस तरह के दिखावे या बुजुर्गों और माता-पिता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। यह भारतीय तरीका नहीं है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद अपने साथ जिम्मेदारी लेकर आता है, लेकिन राहुल गांधी लगातार इस पद की गरिमा बनाए रखने में विफल रहे हैं और इस प्रक्रिया में देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।''


जोशी ने आगे कहा, ''राजनीतिक लड़ाई नीतियों और दृष्टिकोण के आधार पर लड़ी जानी चाहिए, लेकिन किसी व्यक्ति पर घटिया और व्यक्तिगत हमले करना राजनीति नहीं है। इसी जहरीली और अपमानजनक मानसिकता के कारण जनता ने बार-बार कांग्रेस को नकारा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed