फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Rahul Gandhi Indore chhatron-ki-goonj Event Mimicry row BJP-Congress Row Jairam Ramesh

छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर बवाल: मिमिक्री विवाद के बाद राहुल के बचाव में उतरी कांग्रेस, भाजपा पर साधा निशाना

Sun, 20 Sep 2026 12:16 PM IST
अमन तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 20 Sep 2026 12:16 PM IST
सार

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा ने इसे आपत्तिजनक बताया, जबकि कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का बचाव किया।  

विज्ञापन
PM Modi Rahul Gandhi Indore chhatron-ki-goonj Event Mimicry row BJP-Congress Row Jairam Ramesh
जयराम रमेश, कांग्रेस महासचिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखा सियासी संग्राम छिड़ गया है। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री और टिप्पणियों को लेकर भाजपा के हमलों के बाद अब पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के बचाव में उतर आई है। कांग्रेस ने न सिर्फ मिमिक्री विवाद पर भाजपा के रवैये को अलोकतांत्रिक बताया, बल्कि यह भी आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस ने मिलकर देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था को खोखला कर दिया है।
विज्ञापन


जयराम रमेश का तीखा हमला
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा- राहुल गांधी ने उस 'सिस्टम' का पर्दाफाश कर दिया है जो छात्रों की आवाज दबा रहा है। रमेश ने कहा, 'यह सिस्टम कौन है? यह भाजपा-आरएसएस के लोग हैं, जिन्होंने देश की शिक्षा, अर्थव्यवस्था, राजनीति और हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। इन्होंने शिक्षा व्यवस्था को खोखला और भ्रष्ट बना दिया है, क्योंकि यह सिस्टम छात्रों से डरता है। छात्र सवाल पूछते हैं और जवाबदेही मांगते हैं। अब राहुल गांधी उनके साथ खड़े हैं, इसलिए छात्रों का डर खत्म हो चुका है और उनकी आवाज पूरे देश में गूंज रही है।'
विज्ञापन


हरीश रावत ने बताया राजनीति का सहज हिस्सा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए भाजपा की असहिष्णुता पर सवाल उठाए। रावत ने कहा- राजनीति में जब आप किसी पद पर होते हैं, तो ऐसी चीजों को स्वाभाविक प्रक्रिया के रूप में स्वीकार करना पड़ता है। भाजपा का यह रवैया- जहां वे ऐसा बर्ताव करते हैं कि मानो उन पर एक मक्खी भी नहीं बैठनी चाहिए बिल्कुल लोकतांत्रिक नहीं है। लोकतंत्र में यह समझना बेहद जरूरी है कि ऐसी बातें इस खेल का एक सहज हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद तिवारी बोले- राहुल ने दुखती रग छू ली
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने बिल्कुल सही नस पर हाथ रख दिया है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने दिल की गहराइयों से उस सच्चाई को सामने रखा है कि वाकई यह सरकार सिर्फ अंधभक्तों की सरकार है। यह सरकार केवल अंधभक्तों को चाहती है और केवल उनके भले के लिए काम करती है। इसे न तो युवाओं की चिंता है, न नौजवानों की और न ही छात्रों की। राहुल गांधी ने कार्यक्रम में छात्रों के इसी दर्द को साझा किया था।

ये भी पढ़ें: पीएम की मिमिक्री और बुजुर्ग महिला का अपमान: राहुल गांधी के मंच पर क्या हुआ, जो भड़की भाजपा? जानें पूरा मामला


राहुल गांधी ने सिस्टम पर उठाए थे सवाल
इंदौर में युवाओं से संवाद करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि भ्रष्ट व्यवस्था छात्रों से डरती है क्योंकि वे सवाल पूछते हैं। यह सिस्टम सवाल पूछने वाले छात्र नहीं बल्कि नफरत फैलाने वाले 'अंधभक्त' चाहता है। राहुल ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और उद्योगपति गौतम अडानी व मुकेश अंबानी विभिन्न स्तरों पर इस व्यवस्था को नियंत्रित कर रहे हैं।

क्या है मिमिक्री विवाद का बैकग्राउंड?
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब इंदौर के कार्यक्रम में मंच पर मौजूद मिमिक्री आर्टिस्ट पुलकित मनी ने पीएम मोदी की एक रैली का मजाक उड़ाया, जिसमें पीएम ने एक बुजुर्ग महिला को बैठने के लिए कुर्सी देने को कहा था। भाजपा नेता सीआर केसवन और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसे बुजुर्ग नारी शक्ति और प्रधानमंत्री की दिवंगत मां का घोर अपमान बताया। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने मंच पर ठहाके लगाकर असंवेदनशीलता दिखाई और नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को गिराया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed