फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 11 Aug 2021 06:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 11 Aug 2021 06:58 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headlines 11th August Today: Important and big news stories of 11th August updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Hindi News Headlines 11th August Today: Important and big news stories of 11th August updates on Amar Ujala
Amarinder Singh and Navjot Singh Sidhu - फोटो : Scroll.in

सियासत: पंजाब में सियासी उठापटक के बीच आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे कैप्टन अमरिंदर
पंजाब में सियासी उठापटक जोरों पर है और कांग्रेस में खासतौर घमासान मचा हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंच चुके हैं। वह आज प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से ये खबर आई है। मंगलवार को ही अमरिंदर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News Headlines 11th August Today: Important and big news stories of 11th August updates on Amar Ujala
दिल्ली परिवहन विभाग - फोटो : Self

फेसलेस सर्विस : घर बैठे मिलेंगी दिल्ली परिवहन विभाग की 33 सेवाएं, शुरुआत आज से
परिवहन विभाग की 33 सेवाएं आज से फेसलेस हो जाएंगी। अब वाहन संबंधी दस्तावेज के लिए परिवहन विभाग के दफ्तर जाने की आवेदकों को जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन आवेदन के जरिये डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस, पता में बदलाव, नए कंडक्टर लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, डुप्लिकेट आरसी, एनओसी, परमिट ट्रांसफर, पैसेंजर सर्विस व्हीकल बैज सहित परिवहन संबंधी अन्य ्दस्तावेज भी हासिल किए जा सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headlines 11th August Today: Important and big news stories of 11th August updates on Amar Ujala
हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला

Hariyali Teej: हरियाली तीज आज, जानिए कैसे प्रसन्न होंगे भगवान भोले
हरियाली तीज आज मनाई जाएगी। इस दिन पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें व्रत रखेंगी। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज या हरियाली तीज कहते हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव जी की पूजा करती हैं। दूसरे दिन सुबह स्नान और पूजा के बाद व्रत पूरा करके पारण करती हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hindi News Headlines 11th August Today: Important and big news stories of 11th August updates on Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना की तीसरी लहर: अमेरिका व ब्रिटेन में बच्चों में बढ़ा संक्रमण, हमारे लिए खतरे का संकेत
भारत में कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को अधिक नुकसान होने का अनुमान है। वहीं, अमेरिका व ब्रिटेन में बच्चों में संक्रमण के मामले पहले की दो लहर की तुलना में बढ़ गए हैं, जो हमारे लिए खतरे का संकेत हो सकता है। अलबामा, अरकंसास, लुसियाना व फ्लोरिडा में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed