फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कहानी इतिहास के सबसे लंबे आदमी की, महज दो साल की उम्र में इस शख्स की चार फीट से ज्यादा थी लंबाई

Wed, 11 Aug 2021 06:49 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 11 Aug 2021 06:49 AM IST
विज्ञापन
interesting story of robert wadlow tallest man in history also known as alton giant and giant of illinois
इतिहास का सबसे लंबा आदमी रॉबर्ट वॉड्लो - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के सबसे लंबे आदमी का विश्व रिकॉर्ड अक्सर बदलते रहता है, लेकिन इसी से जुड़ा एक विश्व रिकॉर्ड ऐसा भी है जो 80 साल से बरकरार है। 1940 से अब तक उस रिकॉर्ड को कोई भी तोड़ नहीं सका है। ये रिकॉर्ड है इतिहास के सबसे लंबे आदमी के तौर पर विख्यात रॉबर्ट वॉड्लो का। वह दुनिया के अब तक के सबसे लंबे व्यक्ति के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी लंबाई आठ फीट 11.1 इंच थी। इतना लंबा व्यक्ति उनके बाद आज तक धरती पर पैदा नहीं हुआ है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम आज भी दर्ज है।




 

रॉबर्ट अमेरिका के एल्टन (इलीनोइस) शहर के रहने वाले थे। 22 फरवरी 1918 को जन्मे रॉबर्ट के माता-पिता तो सामान्य ऊंचाई वाले थे, लेकिन उनकी ऊंचाई जन्म के कुछ महीने बाद से ही बेतहाशा बढ़ने लगी थी। महज छह महीने में ही उनकी लंबाई तीन फीट के करीब हो गई थी जबकि उनके जितनी ऊंचाई पाने में सामान्य बच्चों को कम से कम दो साल का वक्त लगता है।

interesting story of robert wadlow tallest man in history also known as alton giant and giant of illinois
इतनी तेजी से बढ़ी थी रॉबर्ट वॉड्लो की ऊंचाई (देखिए चार्ट) - फोटो : सोशल मीडिया

रॉबर्ट जब एक साल के थे तो उनकी लंबाई तीन फीट छह इंच थी, जो दो साल के होते-होते चार फीट छह इंच से ज्यादा हो गई। पांच साल की उम्र में वो पांच फीट छह इंच से ज्यादा और 12 साल की उम्र में वो सात फीट लंबे थे। उस वक्त रॉबर्ट दुनिया के सबसे लंबे लड़के थे।

interesting story of robert wadlow tallest man in history also known as alton giant and giant of illinois
इतिहास का सबसे लंबा आदमी (साथ में परिवार के अन्य सदस्य) - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1936 में महज 18 साल की उम्र में रॉबर्ट ने दुनिया के सबसे लंबे आदमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उस समय उनकी ऊंचाई आठ फीट चार इंच थी। वैसे आमतौर पर लोग 9-10 या 11 नंबर का जूता पहनते हैं, लेकिन एक जूते बनाने वाली कंपनी ने रॉबर्ट के लिए खास जूते बनाए थे, जिसका साइज 37AA था।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting story of robert wadlow tallest man in history also known as alton giant and giant of illinois
इतिहास का सबसे लंबा आदमी रॉबर्ट वॉड्लो - फोटो : सोशल मीडिया

रॉबर्ट की असाधारण लंबाई के बढ़ने का मुख्य कारण उनकी पीयूषिका-ग्रंथि का बढ़ना था। हालांकि ज्यादा लंबाई रॉबर्ट के लिए घातक सिद्ध हुई, क्योंकि उनके पैर और एड़ियों में कमजोरी आ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती थी। बाद में तो उन्हें चलने के लिए सहारे की जरूरत पढ़ने लगी थी। उनके टखने में एक छाला भी हो गया था, जिससे बाद में इन्फेक्शन हो गया। इन सभी परेशानियों से जूझते हुए 15 जुलाई 1940 को महज 22 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
interesting story of robert wadlow tallest man in history also known as alton giant and giant of illinois
रॉबर्ट वॉड्लो की मूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जाता है कि रॉबर्ट के शव को 450 किलो भारी ताबूत में रखकर दफनाया गया था। इस ताबूत को उठाने में 12 से ज्यादा लोग लगे थे। उन्हें एल्टन के ओकवुड कब्रिस्तान में दफनाया गया है। एल्टन में उनकी एक आदमकद मूर्ति आज भी लगी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed