हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
10 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Lockdown: देश के इन राज्यों में आज से लॉकडाउन, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद, किसे मिली छूट
दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी गई। वहीं, देश के बड़े हिस्से में सख्त पाबंदियां लागू हैं। तमिलनाडु, राजस्थान और पुडुचेरी में सोमवार से दो हफ्ते का लॉकडाउन शुरू होगा जबकि कर्नाटक में लॉकडाउन जैसी पाबंदी 24 मई तक प्रभावी रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
असम: हिमंत बिस्व सरमा आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा सोमवार को यहां श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरमा ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना का असर: रेलवे ने दर्जनों ट्रेनों को किया रद्द, यहां देखें पूरी सूची
देश में कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर है। वहीं राज्य सरकारों ने लॉकडाउन और कड़ी पाबंदियां लगा रखी है। ज्यादातर उद्योग बंद पड़े हैं ऐसे में कामगार अपने घर लौटने लगे हैं। रेलवे ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपनी स्पेशल ट्रेनों को बंद करने का निर्णय लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नेपाल: पीएम ओली की किस्मत का फैसला सोमवार को, संसद में पेश होगा विश्वास मत
नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की किस्मत का फैसला सोमवार को होगा। संसद के निचले सदन में बहुमत साबित करने के लिए उन्हें विश्वास मत में जीत हासिल करनी होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...