{"_id":"609809808ebc3ed98a425662","slug":"nepal-pm-olis-fate-will-be-decided-on-monday-the-vote-of-confidence-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: पीएम ओली की किस्मत का फैसला आज, संसद में पेश होगा विश्वास मत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: पीएम ओली की किस्मत का फैसला आज, संसद में पेश होगा विश्वास मत
Mon, 10 May 2021 07:04 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 10 May 2021 07:04 AM IST
सार
सोमवार को नेपाली संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसमें ओली को बहुमत साबित करना होगा।
विज्ञापन
केपी शर्मा ओली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की किस्मत का फैसला सोमवार को होगा। संसद के निचले सदन में बहुमत साबित करने के लिए उन्हें विश्वास मत में जीत हासिल करनी होगी। पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' नीत नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद ओली सरकार अल्पमत में आ गई है। इसलिए पीएम ओली को निचले सदन में बहुमत साबित करना है।
विज्ञापन
नेपाल में सोमवार को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। प्रधानमंत्री ओली 275 सदस्यीय सदन में बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत में जीत का प्रयास करेंगे। सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर प्रधानमंत्री के पक्ष में मतदान का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
फिलहाल, निचले सदन में 121 सदस्य सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के साथ हैं। हालांकि, ओली को उम्मीद है कि विश्वास मत के दौरान अन्य दलों के सांसदों के समर्थन से वह बहुमत साबित कर देंगे। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के माधव नेपाल नीत प्रतिद्वंद्वी धड़े ने मतदान से पहले उनके समर्थन वाले सभी 22 सांसदों के इस्तीफे की चेतावनी दी है।
विज्ञापन