हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
08 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
रामपुर : करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ नवंबर को रामपुर आएंगे। वह यहां आने के बाद करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-एनसीआर : वायु प्रदूषण की हालत गंभीर, अभी दो दिन राहत के आसार नहीं
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और दिल्ली में दिवाली के तीसरे दिन रविवार को भी प्रदूषण को लेकर स्थिति गंभर बनी रही। दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 428 रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Cruise Drugs Case: एनसीबी ने प्रभाकर सेल को पूछताछ के लिए भेजा समन, आज दोपहर 2 बजे बुलाया ऑफिस
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एसआईटी ने ने तलब किया था। लेकिन 'मामूली बुखार' के चलते आर्यन खान एसआईटी के समक्ष पेश नहीं हो सके।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में आज पूछताछ करेगी पंजाब पुलिस, उपायुक्त ने जेल प्रशासन को दी अनुमति
साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी के चार सदस्यों ने आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार की अगुवाई में 8 नवंबर सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल में जाकर डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से पूछताछ की सभी तैयारियां मुक्कमल कर ली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...