{"_id":"6187812746aea7288b1fe315","slug":"brain-eating-fungus-is-hunting-from-humans-to-dolphins-know-the-surprising-things-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: इंसान से लेकर डॉल्फिन तक को शिकार बना रहा 'दिमाग खाने वाला फंगस', जानिए इसके बारे में हैरान करने वाली बातें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: इंसान से लेकर डॉल्फिन तक को शिकार बना रहा 'दिमाग खाने वाला फंगस', जानिए इसके बारे में हैरान करने वाली बातें
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
इंसान से लेकर डॉल्फिन तक को शिकार बना रहा ये फंगस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिमाग को बुरी तरह प्रभावित करके जान लेने वाला एक फंगस जमीन से प्रशांत महासागर के उत्तर-पश्चिम में पहुंच गया है। इसकी वजह से 40 डॉल्फिन्स और पॉरपॉइज की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि वैज्ञानिकों को 1997 से 2016 के बीच 42 ऐसी मरी हुई डॉल्फिन्स मिलीं, जिनकी मौत फंगस की वजह से हुई थी। वैज्ञानिकों को वॉशिंगटन और ब्रिटिश कोलंबिया के आसपास सैलिश सागर में ये 42 डॉल्फिन्स मरी मिली थीं। हैरान करने वाली बात ये थी कि इनके शरीर में जो फंगस था, वह जमीन पर पाया जाता है।
इस फंगस का नाम क्रिप्टोकोकस गट्टी है। ये उष्णकटिबंधीय फंगस है, जिसने समुद्र में डॉल्फिन्स के फेफड़ों और दिमाग को बुरी तरह से प्रभावित किया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये दिमाग के फैसले लेने की क्षमता खत्म करता है, उसके बाद उसे अंदर ही अंदर खा जाता है। आइये जानते हैं इस खतरनाक फंगस के बारे में विस्तार से...
2 of 4
इंसान से लेकर डॉल्फिन तक को शिकार बना रहा ये फंगस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
इस फंगस के बारे में कहा जा रहा है कि ये दिमाग को बुरी तरह से प्रभावित करता है और ये जमीन से अब समुद्र में पहुंच गया है। ब्रिटिश कोलंबिया में इसी क्रिप्टोकोकस गट्टी फंगस की वजह से 1999 से 2007 के बीच करीब 218 लोग बीमार हुए थे, जिनमें से 19 लोगों की मौत भी हो गई थी। लेकिन उस समय ये समझ पाना मुश्किल था कि ये समुद्र से जमीन पर आया या जमीन से समुद्र में गया, क्योंकि ये फंगस जमीन पर मिट्टी के अंदर रहता है। फिर सवाल ये था कि ये फंगस समुद्री जीवों को कैसे प्रभावित कर रहा है। सबसे बड़ी बात कि ये फंगस एक जीव से दूसरे जीव में भी नहीं जाता है। लेकिन अब इस रहस्य का खुलासा हो गया है।
3 of 4
इंसान से लेकर डॉल्फिन तक को शिकार बना रहा ये फंगस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
एक रिपोर्ट के मुताबिक क्लाइमेट चेंज की वजह से ये फंगस के रहने का स्थान बदल रहा है। ये ट्रॉपिकल इलाके को छोड़कर उत्तर की ओर जा रहा है। साथ ही जंगलों की कटाई और लगातार बन रहे शहरों की वजह से ये फंगस जमीन और पेड़ों से निकल कर हवा में तैरते हुए समुद्र तक पहुंचा और समुद्र की ऊपरी सतह पर तैरता रहा, जिसे डॉल्फिन्स और पॉरपॉएज मछलियों ने सांस लेते समय शरीर में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इंसान से लेकर डॉल्फिन तक को शिकार बना रहा ये फंगस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
कहा जा रहा है कि सैलिश सागर में मिला क्रिप्टोकोकस गट्टी का पहला केस 1997 में सामने आया था। तब कई डॉल्फिन्स और पॉरपॉइज मछलियां मर गई थीं। इसके बाद 1999 में इंसानों में इस फंगस का संक्रमण फैला। फिलहाल वैज्ञानिक ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि जमीन से समुद्र में जाकर मछलियों को मारने वाला ये फंगस इंसानों को कैसे संक्रमित कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।