हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
02 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
यूपी: कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड में सीबीआई जांच की सिफारिश, योगी सरकार का बड़ा फैसला
राज्य सरकार ने गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता के मौत की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में केंद्र को संस्तुति भेजी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा: खरीद न होने से मंडियों में भीगा धान, आज सीएम आवास व सांसदों-विधायकों के घर घेरेंगे किसान
एक अक्तूबर से खरीद टलने और अनाज मंडियों में धान भीगता देख किसानों में उबाल आ गया। कुरुक्षेत्र और करनाल में जमकर हंगामा किया। शनिवार को सीएम आवास समेत सांसदों-विधायकों के घरों का घेराव किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
MI vs DC: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली, पार करनी होगी मुंबई की चुनौती, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI
गत विजेता और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पिछले साल की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स से आईपीएल 2021 के 46वें मुकाबले में भिड़ेगी। शारजाह में होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मदद: कोरोना मृतक के परिजनों को अनुग्रह राशि दे सकेंगे राज्य, 7274 करोड़ की दूसरी किस्त जारी
कोरोना महामारी के कारण मारे गए लोगों के परिजनों को राज्य सरकारें अब अपने राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) से अनुग्रह राशि का भुगतान कर पाएंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...