फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

23 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 23 Mar 2022 06:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Mar 2022 06:52 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headline 23 March Today: Important and big news stories of 23 March updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Hindi News Headline 23 March Today: Important and big news stories of 23 March updates on Amar Ujala
पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : अमर उजाला

धामी का राजतिलक आज : पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद, नया मंत्रिमंडल भी ले सकता है शपथ
पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News Headline 23 March Today: Important and big news stories of 23 March updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

बजट: पीएम मोदी आज करेंगे वेबिनार को संबोधित, हर घर जल योजना के तहत पानी और स्वच्छता को लेकर करेंगे चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय बजट 2022-23 के कार्यान्वयन को लेकर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसे जल शक्ति मंत्रालय आयोजित कर रहा है। प्रधानमंत्री इस वेबिनॉर में वर्चुअली संबोधन भी देंगे। इस दौरान वे 'हर घर जल' योजना के तहत पानी और स्वच्छता के सकारात्मक प्रभाव को लेकर चर्चा करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headline 23 March Today: Important and big news stories of 23 March updates on Amar Ujala
दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : Agency

दिल्ली विधानसभा : बजट सत्र आज से, उपराज्यपाल बैजल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, बजट 26 को
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू होने जा रहा है। उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। 29 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र की शुरुआत में दिल्ली सरकार आर्थिक समीक्षा पेश करेगी। वहीं, 26 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Hindi News Headline 23 March Today: Important and big news stories of 23 March updates on Amar Ujala
ट्यूलिप गार्डन। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, पहुंच सकते हैं लाखों पर्यटक
एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। 23 मार्च को इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसका उद्घाटन प्रमुख सचिव डॉ. अरुण कुमार गुप्ता करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed