फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Today, in the meeting of Amit Shah-JP Nadda with Yogi, the picture of the future up government will be clear.In-charge head and organization general secretary will also be present

यूपी : आज शाह-नड्डा की योगी संग बैठक में साफ हो जाएगी भावी सरकार की तस्वीर, प्रभारी प्रधान और संगठन महासचिव भी रहेंगे मौजूद

Wed, 16 Mar 2022 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Mar 2022 05:34 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में नई सरकार की तस्वीर बुधवार को साफ हो जाएगी। अब तक की योजना के मुताबिक, विधायक दल की बैठक होली के ठीक एक दिन बाद 19 मार्च को बुलाई जा सकती है। बुधवार की बैठक में कुछ विषय लंबित रह गए तो यह बैठक 20 मार्च को होगी। इसके बाद नई सरकार 21 या 22 मार्च को शपथ लेगी।

विज्ञापन
Today, in the meeting of Amit Shah-JP Nadda with Yogi, the picture of the future up government will be clear.In-charge head and organization general secretary will also be present
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नई सरकार की तस्वीर बुधवार को साफ हो जाएगी। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के छह दिन बाद गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पहली बैठक करेंगे।

विज्ञापन


इसमें संगठन महासचिव बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल, दोनों डिप्टी सीएम रहे केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे। योगी बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सरकार के आकार, डिप्टी सीएम की संख्या और नामों के अलावा सभी मंत्रियों के नाम तय कर लिए जाएंगे। योजना दो दर्जन कैबिनेट, आठ स्वतंत्र प्रभार वाले और करीब ढाई दर्जन राज्यमंत्री बनाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौर्य को फिर डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा
सिराथू से चुनाव हारने के बावजूद डिप्टी सीएम रहे केशव मौर्य को फिर से यही जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि उनका कद नहीं घटाया जाएगा। नई सरकार के गठन के साथ संगठन में बदलाव पर भी चर्चा होगी। ऐसे में केशव को डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया तो उन्हें राज्य में संगठन की कमान दी जा सकती है। पिछली सरकारों में अहम भूमिका में रहे कई मंत्रियों को बाद में संगठन में भेजा जा सकता है।

बढ़ सकती है कि डिप्टी सीएम की संख्या
दो साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातिगत संतुलन साधने के लिए डिप्टी सीएम की संख्या दो से बढ़ाकर तीन की जा सकती है। इस चुनाव में बसपा के समर्पित मतदाता वर्ग के एक बड़े हिस्से ने भाजपा का समर्थन किया है। इस वर्ग को साधने के साथ समर्थन का दायरा बढ़ाने के लिए दलित बिरादरी के चेहरे को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। पहले की तरह ओबीसी और ब्राह्मण बिरादरी से एक-एक चेहरे को नंबर दो की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

नए चेहरों वाली टीम चाहते हैं पीएम
इसमें संदेह नहीं कि सरकार की कमान फिर से योगी आदित्यनाथ के पास होगी। पीएम चाहते हैं कि उनके नेतृत्व में बनने वाली टीम में बड़ी संख्या में नए चेहरे हों। ऐसे में नई टीम नए चेहरों के साथ जातीय संतुलन साधने की भी कवायद होगी।


19 या 20 को हो सकती है विधायक दल की बैठक
अब तक योजना के मुताबिक, विधायक दल की बैठक होली के ठीक एक दिन बाद 19 मार्च को बुलाई जा सकती है। बुधवार की बैठक में कुछ विषय लंबित रह गए तो यह बैठक 20 मार्च को होगी। इसके बाद नई सरकार 21 या 22 मार्च को शपथ लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed