फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: शादी से पहले दूल्हे के साथ दुल्हन ने किया ऐसा एग्रीमेंट, शर्तें सुनकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 15 Mar 2022 06:06 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 15 Mar 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Know what kind of agreement the bride did with the groom before marriage
शादी से पहले दूल्हे के साथ दुल्हन ने किया ऐसा एग्रीमेंट - फोटो : instagram/makeupbybhumikasaj

समय के साथ हर चीज बदलने लगती है। बात करें शादी विवाह की तो अब इसमें भी पहले के मुकाबले काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पहले शादी के दौरान दुल्हन का चेहरा तक देखने को नहीं मिलता था, लेकिन अब बिंदास दुल्हन अपनी शादी में आउटफिट से लेकर धमाकेदार एंट्री तक की सारी तैयारियां अपने पसंद से करती है। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन आज हम जिस दुल्हन की बात कर रहे हैं, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, इस दुल्हन ने अपनी शादी से पहले ही अपने दूल्हे के साथ एक सरकारी एग्रीमेंट किया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन अपना एग्रीमेन्ट दिखाती हुई नजर आ रही है। एग्रीमेंट देखकर सभी हैरान हैं। इस तरह के कॉन्ट्रैक्ट मैरिज को देखकर लोग इस वीडियो को जमकर शेयर और कमेंट कर रहे हैं।  

Know what kind of agreement the bride did with the groom before marriage
शादी से पहले दूल्हे के साथ दुल्हन ने किया ऐसा एग्रीमेंट - फोटो : instagram/makeupbybhumikasaj

इस वीडियो में दुल्हन खुद लोगों को ये एग्रीमेंट पेपर दिखाती नजर आ रही है। इसे स्टाम्प पेपर पर बनाया गया है जिसमें कुछ ऐसी शर्तें लिखी हैं जिसे शादी के बाद दूल्हे को माननी होंगी। दुल्हन का कहना है कि शादी से पहले दूल्हे को इस पेपर पर साइन करेगा, तभी वो सात फेरे लेगी। 

Know what kind of agreement the bride did with the groom before marriage
शादी से पहले दूल्हे के साथ दुल्हन ने किया ऐसा एग्रीमेंट - फोटो : instagram/makeupbybhumikasaj

करण और हरषु का लव एग्रीमेंट
इस कॉन्ट्रैक्ट पेपर में वो शर्तें लिखी हैं जिसे दूल्हे को शादी के बाद पूरी करनी ही होंगी। इस पेपर के ऊपर साफ लिखा हुआ देखा जा सकता है करण और हरषु का लव एग्रीमेंट। इसमें कई तरह की शर्तें लिखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know what kind of agreement the bride did with the groom before marriage
शादी से पहले दूल्हे के साथ दुल्हन ने किया ऐसा एग्रीमेंट - फोटो : instagram/makeupbybhumikasaj

क्या हैं शर्तें?
शर्तों की बात करें तो एग्रीमेंट पर लिखा है, दूल्हे को हर रात उसे बीवी के साथ करियोके गाना होगा। कभी वेब सीरीज के स्पॉइलेर्स नहीं देने हैं। कम से कम दिन में तीन बार आई लव यू कहना है। दुल्हन के बिना कभी बोनलेस चिकन नहीं खाना है। किसी भी बात पर कसम कहने के बाद केवल सच ही बोलना है और मरते दम तक उसे प्यार करना है। ये सारी शर्तें दूल्हे को हमेशा पूरी करनी हैं। 

विज्ञापन
Know what kind of agreement the bride did with the groom before marriage
शादी से पहले दूल्हे के साथ दुल्हन ने किया ऐसा एग्रीमेंट - फोटो : instagram/makeupbybhumikasaj

इंस्टाग्राम पर वायरल
ये वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर makeupbybhumikasaj नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, क्या आपने कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड शादी के बारे में सुना है? 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed