महाराष्ट्र में नागपुर निवासी और अमेरिका से निर्वासित 104 भारतीयों में से एक हरप्रीत सिंह लालिया ने अपनी दर्द भरी कहानी बयां की है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीरें बांधकर अपमानजनक तरीके से वापस भेजा गया है। लालिया ने बताया कि उन्होंने कनाडा जाने की योजना बनाई थी, लेकिन उसके एजेंट की गलती ने उसके सपने को चकनाचूर कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि मैंने बैंकों और रिश्तेदारों से 50 लाख रुपये जुटाए थे, जो अमेरिका जाने के लिए इकट्ठा किए गए थे। इसके अलावा मुझे अमेरिका पहुंचने के लिए कठिन यात्राएं करनी पड़ीं और हर कदम पर अनिश्चितता का सामना करना पड़ा।
Indians Deportation: 'हथकड़ी और पैरों में जंजीरें...', नागपुर के शख्स ने सुनाई अमेरिका से निर्वासन की कहानी
पीटीआई, नागपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 07 Feb 2025 09:59 AM IST
सार
दरअसल, बुधवार को 104 अवैध अप्रवासियों को लेकर अमेरिकी सेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था। इनमें हरियाणा और गुजरात से 33-33, पंजाब से 30, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तीन-तीन और चंडीगढ़ से दो लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन