अमेरिका की ओर से 100 से अधिक अवैध भारतीय अप्रवासियों को वापस भेजे जाने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में बयान दिया। विपक्ष के हंगामे के बीच जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों की ओर से की गई ऐसी कार्रवाई कोई नई नहीं है। उन्होंने पिछले 15 वर्षों में वापस भेजे गए भारतीयों के आंकड़ों का भी खुलासा किया। मंत्री ने राज्यसभा को बताया कि 2009 से अब तक कुल 15,756 अवैध भारतीय अप्रवासियों को अमेरिका से वापस भारत भेजा गया है।
Indians Deported From US: 15 साल में अमेरिका से कितने भारतीयों को वापस भेजा गया? देखें हैरान करने वाले आंकड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 07 Feb 2025 08:59 AM IST
सार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रही है कि निर्वासित किए जा रहे भारतीयों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो। संसद के दोनों सदनों में दिए अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि निर्वासन की प्रक्रिया कोई नई नहीं है। कई वर्षों से चल रही है। दरअसल, अमेरिका में कथित तौर पर बिना दस्तावेजों के रह रहे 104 भारतीयों को निर्वासित किए जाने के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन