भारत समेत दुनिया भर में आज 23 नवंबर को सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर को खास तौर पर सजाया गया है। आईए एक नजर डालते कुछ खास तस्वीरों पर...
बता दें कि स्वर्ण मंदिर भी प्रमुख गुरुद्वारों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु अरदास के लिए गुरु की नगरी अमृतसर पहुंचे।
सिख धर्म के लोगों के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी यहां पूरी आस्था के साथ सिर झुकाते हैं। हर साल यहां लाखों लोग गुरुद्वारे में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा में मोमबत्ती जलाई और मिठाई-फल बांटे। इसके अलावा पटाखे भी फोड़ें।
इसके अलावा श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा में लंगर भी वितरित किया। प्रकाश उत्सव को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा पर भी रोशनी की गई।