{"_id":"5bf7f5f6bdec2241871fed20","slug":"icc-world-t20-to-be-renamed-as-icc-t20-world-cup-says-icc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला, आईसीसी वर्ल्ड टी20 को अब इस नाम से जाना जाएगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला, आईसीसी वर्ल्ड टी20 को अब इस नाम से जाना जाएगा
Fri, 23 Nov 2018 06:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि आईसीसी वर्ल्ड टी20 को अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के नाम से जाना जाएगा। आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि 2020 संस्करण से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के नाम से जाना जाएगा। 2020 में ऑस्ट्रेलिया महिला और पुरुष वर्ल्ड टी20 की मेजबानी करेगा। इसका मतलब तब यह टूर्नामेंट आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप कहलाएगा।
2 of 5
ms dhoni
आईसीसी ने दावा किया है कि नए नाम से इस प्रारूप का स्तर बढ़ेगा और वैश्विक स्तर पर इसे पहचाना जाएगा। आईसीसी बोर्ड ने पहले ही मंजूरी दी है कि उसके सदस्यो के बीच टी20 मैचों को अंतरराष्ट्रीय स्तर दिया गया है। इसके बाद उसने अपने 104 सदस्यों के लिए राज्य क्वालिफिकेशन प्रक्रिया परिचित कराई। आईसीसी के कैलेंडर में अगले साल से 50 ओवर प्रारूप वाले टूर्नामेंट को विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप कहा जाएगा।
3 of 5
ICC BCCI
आईसीसी ने अपने बयान में कहा, '2020 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 इवेंट्स आयोजित होंगे, जिन्हें आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2020 और आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2020 के नाम से जाना जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में इस प्रारूप की महत्ता को पक्का करने के इरादे से भी नाम बदला गया है और तीनों प्रारूपों में पारदर्शिता के इरादे से यह फैसला लिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाफ डू प्लेसी
- फोटो : BCCI
आईसीसी द्वारा टूर्नामेंट का नाम बदलने के फैसले का अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने स्वागत किया है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी पहले ही कह चुके हैं कि 2020 टी-20 वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी आईसीसी इवेंट होगा। उन्होंने कहा, '50 ओवर विश्व कप महत्वपूर्ण इवेंट है, जिसके लिए सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं। मगर मुझे लगता है कि टी20 वर्ल्ड कप खिलाड़ियों के लिए आदर्श मंच है, जो खिलाड़ियों को 50 ओवर प्रारूप में खुद को स्थापित करने का मौका देता है। हर खिलाड़ी का सपना अपने करियर में विश्व कप खेलने का होता है और इससे उन्हें अधिक मौके मिलते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli
भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली और महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी नाम बदलने का स्वागत किया। कोहली ने कहा, 'टी20 क्रिकेट के लिए प्रमुख इवेंट को वर्ल्ड कप कहना अच्छा है। टीम इंडिया ने 2007 में वर्ल्ड टी20 का पहला संस्करण जीता था और फिर ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप की पहली ट्रॉफी उठाना महान पल होगा।' वहीं हरमनप्रीत कौर ने कहा, 'मुझे भरोसा है कि यह टूर्नामेंट आगामी वर्षों में लोकप्रियता बढ़ाएगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।