फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G20 Summit: जी20 सम्मेलन के लिए दुनिया के कौन-कौन से नेता भारत में रहेंगे, क्या हैं रुकने के इंतजाम? जानिए

Fri, 08 Sep 2023 02:57 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 08 Sep 2023 02:57 PM IST
सार

सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापान के पीएम फिमियो किशिदा, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति समेत दुनिया के शीर्ष नेता भारत पहुंचेंगे।

विज्ञापन
G20 summit new delhi news updates world leaders arrived in india hotels where stay pm modi joe biden
नई दिल्ली में होगा जी20 सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
G20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली तैयार है। 9-10 सितंबर तक होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया के शीर्ष नेताओं का भारत पहुंचना शुरू हो गया है। इस सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापान के पीएम फुमियो किशिदा, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति समेत दुनिया के शीर्ष नेता भारत पहुंचेंगे। 
G20 summit new delhi news updates world leaders arrived in india hotels where stay pm modi joe biden
ये नेता होंगे जी20 सम्मेलन में शामिल - फोटो : अमर उजाला
जानिए कौन-कौन नेता भारत पहुंचे
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबु जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने उनका स्वागत किया। वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की डायरेक्टर जनरल डॉ. नोजी ओकोन्जो इवेला गुरुवार रात में ही नई दिल्ली पहुंच गईं थी। इटली की पीएम भी भारत पहुंच चुकी हैं। 



आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जेवा भी जी20 सम्मेलन के लिए भारत पहुंच गई हैं। साथ ही यूरोपीय यूनियन कमीशन की अध्यक्ष उरुसुला वोन डेर लिन, मॉरीशस के पीएम प्रवींद कुमार जगन्नाथ, यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल भी जी20 सम्मेलन के लिए भारत पहुंच गए हैं।  
G20 summit new delhi news updates world leaders arrived in india hotels where stay pm modi joe biden
जी20 बैठक 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होगी - फोटो : अमर उजाला
इन नेताओं का आना बाकी
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार को अमेरिका से भारत आने के लिए रवाना हो गए हैं और उनके आज शाम करीब सात बजे भारत पहुंचने की संभावना है। एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह करेंगे। बाइडन के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों , ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, जापान के पीएम फुमियो किशिदा, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के भी जल्द भारत पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
G20 summit new delhi news updates world leaders arrived in india hotels where stay pm modi joe biden
जी20 सम्मेलन के लिए नई दिल्ली तैयार - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं G20 के सदस्य देश 
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी जी20 सम्मेलन के लिए भारत आने की पुष्टि कर चुके हैं। बता दें कि जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, रूस, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किए, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीयन यूनियन सदस्य देश हैं। इनके अलावा नीदरलैंड, सिंगापुर, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, बांग्लादेश, मिस्त्र, मॉरीशस और नाइजीरिया को मेहमान देशों के तौर पर बुलाया गया है। यूक्रेन को जी20 सम्मेलन का न्योता नहीं भेजा गया है। 
विज्ञापन
G20 summit new delhi news updates world leaders arrived in india hotels where stay pm modi joe biden
ये नेता नहीं आएंगे भारत - फोटो : अमर उजाला
ये नेता नहीं आएंगे भारत
जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया के शीर्ष नेता भारत पहुंच रहे हैं लेकिन कुछ नेता हैं, जो इस सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत में होने वाले जी20 सम्मेलन में शामिल होने भारत नहीं आ रहे हैं। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज भी भारत नहीं आ रहे हैं। हालांकि, पेड्रो सांचेज को भारत आना था लेकिन वह हालिया जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद उनका भारत आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed