फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab Gajab: इक्कीसवीं सदी में भी जारी है ये अजीबो-गरीब कुप्रथा, यहां बाप ही रचाता है बेटी से शादी

Fri, 08 Sep 2023 01:43 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 08 Sep 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
Ajab Gajab father marry daughter tradition in mandi tribe bangladesh pita beti ki shaadi
Mandi tribe marriage tradition - फोटो : iStock

Mandi tribe Bangladesh: दुनिया में जितने तरह के समुदाय हैं, उतने ही तरह की परंपराएं भी हैं। हर देश में अलग-अलग समुदाय-जनजातियों के लोग पाए जाते हैं, जो विभिन्न तरह के रीति रिवाजों का पालन करते हैं। इनमें से कुछ परंपराएं इतनी अजीबोगरीब होती है कि उनके बारे में जानकर बहुत हैरानी होती है। कुछ कुप्रथाएं आज भी जारी हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही कुप्रथा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका पालन बांग्लादेश की एक जनजाति के लोग पुराने समय से करते आ रहे हैं।



आपको जानकर हैरानी होगी कि बांग्लादेश की मंडी जनजाति (Mandi tribe Bangladesh) के लोग अपनी बेटी के जवान होते ही उससे शादी (Father Marry Daughter) कर उसका पति बन जाते हैं। जी हां, यह सुनने में भले ही आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है। यहां पिता और बेटी का रिश्ता पति-पत्नी के रिश्ते में बदल दिया जाता है।

Ajab Gajab father marry daughter tradition in mandi tribe bangladesh pita beti ki shaadi
Mandi tribe marriage tradition - फोटो : iStock

रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश की मंडी जनजाति से जुड़ी एक परंपरा कुप्रथा के समान हो चुकी है। दरअसल यहां के मर्द, कम उम्र में विधवा महिला से शादी करते हैं, लेकिन इस शादी के लिए शर्त ये होती है कि आगे चलकर वो उस महिला की बेटी से शादी कर लेगा।

Ajab Gajab father marry daughter tradition in mandi tribe bangladesh pita beti ki shaadi
Mandi tribe marriage tradition - फोटो : iStock

यानी जिस लड़की के साथ पहले पिता का रिश्ता होता है आगे चलकर वही पति बन जाता है। हालांकि मर्द जिस लड़की से शादी करता है वह उसकी सगी बेटी नहीं होती है, बल्कि महिला की पहली शादी से हुई बेटी (सौतेली बेटी) होती है। आपको बता दें कि इस अजीबोगरीब कुप्रथा के पीछे एक कारण बताया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajab Gajab father marry daughter tradition in mandi tribe bangladesh pita beti ki shaadi
Mandi tribe marriage tradition - फोटो : istock

वह ये है कि जब कोई महिला कम उम्र में ही विधवा हो जाती है और उसकी एक बेटी होती है, तो वह किसी कम उम्र के लड़के से शादी करती है। ऐसे में उस महिला को भी एक मर्द का सहारा मिल जाता है। साथ ही शर्त के मुताबिक आगे चलकर उसकी बेटी भी उसी व्यक्ति की पत्नी बन जाती है।

विज्ञापन
Ajab Gajab father marry daughter tradition in mandi tribe bangladesh pita beti ki shaadi
Mandi tribe marriage tradition - फोटो : iStock

बेटी के जवान होते ही मर्द उससे शादी कर लेता है, जिसके बाद बेटी पत्नी होने का हर धर्म निभाती है। माना जाता है कि इस तरह की परंपरा से मां और बेटी दोनों का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। मर्द विधवा महिला की देखभाल के साथ उनकी बेटी का भी ख्याल रख सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed