फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने सपरिवार किया काशी के मंदिरों में दर्शन-पूजन

Sun, 10 Jul 2016 05:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 10 Jul 2016 05:11 AM IST
विज्ञापन
Former cricketer VVS Laxman worships Kashi Vishwanath in Varanasi
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी

क्रिकेट की दुनिया में ‘वेरी वेरी स्पेशल’ के  नाम से मशहूर पूर्व टेस्ट क्रिकेटर पद्मश्री वीवीएस लक्ष्मण (वंगिपुरप्पु वेंकटसाई लक्ष्मण) ने शनिवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर एवं कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करने के बाद वे सप्तर्षि आरती में भी शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने सपरिवार काशी के कोतवाल कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। 

Former cricketer VVS Laxman worships Kashi Vishwanath in Varanasi
- फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी

वे संकटमोचन मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। इस दौरान बीसीसीआई की उच्चस्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य लक्ष्मण ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और सवालों का जवाब देने से बचते रहे।  मीडिया ने कालभैरव मंदिर और संकटमोचन मंदिर से दर्शन कर बाहर निकलने पर उन्हें घेरा और कोच के इंटरव्यू को लेकर रवि शास्त्री और सौरभ गांगुली से जुड़े सवाल पूछे मगर लक्ष्मण ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और मुस्कुराते हुए परिवार के साथ आगे बढ़ गए।

Former cricketer VVS Laxman worships Kashi Vishwanath in Varanasi
- फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी
दोपहर में उन्होंने परिवार के साथ मणिकर्णिका घाट पर संकल्प स्नान किया। स्नान के उपरांत उन्होंने नौका विहार का भी लुत्फ उठाया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भतीजे और आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स टीम की कमान संभाल चुके लक्ष्मण शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी, बच्चे, ससुर और साली भी थे। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं जबकि पत्नी जीआर सेलजा कंप्यूटर इंजीनियर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Former cricketer VVS Laxman worships Kashi Vishwanath in Varanasi
- फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी

आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी के लिए विख्यात लक्ष्मण टीम इंडिया की बल्लेबाजी के आधार स्तंभ रहे हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 80 टेस्ट मैचों में 4878 रन बनाए हैं जबकि इस दौरान उन्होंने 86 एकदिनी मुकाबले में 2338 रन बटोरे। मालूम हो कि साल 2000 के आस्ट्रेलियाई दौरे में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त लक्ष्मण ने 281 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया था। फालोआन के बाद भी भारत को इस मैच में जीत हासिल हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed