एपल के बहुप्रतीक्षित वाटर और डस्ट प्रूफ आईफोन 7, 7 एस मोबाइल, एयर पॉड और एपल वाच 2 को बुधवार देर रात लांच कर दिया गया। सैन फ्रांसिस्को स्थित ग्राहम बिल सिविक ऑडिटोरियम में इसकी लांचिंग के दौरान एपल के सीईओ टिम कुक के मुताबिक आईफोन 7 और 7 प्लस मोबाइल में हैडफोन जैक नहीं होगा।
इसकी जगह पर एयर पॉड का इस्तेमाल किया जाएगा, जो वायरलैस होगा। आईफोन 7 में बैटरी बैकअप आईफोन 6 के मुकाबले दो घंटे ज्यादा होगा। इसका प्रोसेसर भी दमदार है। आईफोन 7 में 25 फीसदी ब्राइटर डिसप्ले है और इसका कलर प्रबंधन भी लाजवाब है।
3 of 6
नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच द्विपक्षीय वार्ता बृहस्पतिवार को लाओस में होगी। दोनों शीर्ष नेता यहां एशियाई सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हुए हैं।
व्हाइट हाउस के मुताबिक राष्ट्रपति ओबामा दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे। पिछले दो सालों में दोनों नेताओं के बीच यह आठवीं बैठक होगी।
4 of 6
Journey in Tejas trains will be more costly than Shatabdi Trains
- फोटो : pic as demo
रेलवे में खान-पान को लेकर शिकायतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीवीआईपी शताब्दी ट्रेनों में खाने को लेकर भी यात्री बेहद परेशान है। ताजा मामला कालका शताब्दी (12046) ट्रेन का है। इस ट्रेन में रेल यात्री ने खाने में प्लास्टिक मिलने पर हंगामा किया।
रेल मंत्री को ट्वीट कर इसकी शिकायत भी की है। इस मामले में रेलवे मंत्रालय ने खाना परोसने वाले कैटरर पर एक लाख रुपए का जुर्माना ठोका है। घटना 5 सितंबर शाम की है। इस ट्रेन में विनोद चड्डा नाम की महिला यात्री यात्रा कर रही थी।
रेल मुसाफिरों की जेब ढीली करने की पूरी तैयारी रेलवे ने कर ली है। राजधानी, शताब्दी व दुरंतो ट्रेन का किराया शुक्रवार से बढ़ जाएगा। रेलवे बेस ने फेयर में अधिकतम डेढ़ गुणा तक किराया वृद्धि करने का निर्णय किया है। नई दिल्ली-मुंबई राजधानी ट्रेन की बात करें तो इसका बेस फेयर 1,628 रुपया वसूला जाता है, लिहाजा इसके किराए में अधिकम 814 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी यानी बेस फेयर बढ़कर 2,432 रुपया हो जाएगा।
इसी हिसाब से 15 प्रतिशत सेस, स्वच्छता व कृषि टैक्स भी लगेगा। शुक्रवार से रेलवे का यह नया नियम सभी रूट पर चलने वाली शताब्दी, दुरंतो व राजधानी ट्रेनों पर लागू हो जाएगा।