कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों में मुठभेड़, घर में छिपे तीन आतंकियों को जवानों ने घेरा
2 of 6
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान
- फोटो : file photo
एक ओर जहां देशभर में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर आतंकवाद प्रभावित कश्मीर में भारतीय सेना के जवान आतंकियों से लोहा ले रहे हैं। रविवार सुबह कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सेना में मुठभेड़ शुरू हुई जो अभी भी जारी है। दोनों ओर से भीषण गोलाबारी हो रही है।
'मन की बात' में बोले PM मोदीः देश भर में जवानों के लिए दीया जले
दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों के साथ 'मन की बात' की, पढ़िए उनके संबोधन की प्रमुख बातें..। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह बुराइयों को मिटाने का पर्व है। भारतीय जनजीवन में उत्सव का दूसरा नाम दिवाली है। इसके साथ ही दिवाली पर स्वच्छता अभियान होता है। विदेशों में दिवाली की लोकप्रियता का उदाहरण देते हुए उन्होंने विश्व समुदाय के नेताओं के साथ अपनी बातचीत का जिक्र किया और कहा कि सिंगापुर के सांसदों ने भी दिवाली मनाई।
#MandeepSingh: एक शहीद की अंतिम यात्रा ऐसी ही हो, देखिए कैसे उमड़े हजारों लोग
एलओसी पर मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए मनदीप सिंह की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। तस्वीरें
भारतीय सेना ने वादा निभाया, केरन सेक्टर में चार पाकिस्तानी पोस्टों को उड़ाया
5 of 6
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : PTI
दिवाली से ऐन पहले तक सरहद और एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक गोलाबारी के बीच सेना ने पाकिस्तान को केरन सेक्टर में करारा जवाब दिया। घुसपैठ कराने के लिए आतंकियों की मदद करने वाली पाकिस्तान की चार पोस्टों को सेना ने धुआंधार गोलाबारी से उड़ा दिया।