Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Murder Accused Concealed Previous Criminal Record supreme court Direct Issue After Cancelling Bail?

सुप्रीम कोर्ट: हत्या के आरोपी ने छिपाया पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, अदालत ने जमानत रद्द कर क्या निर्देश दिया?

Tue, 24 Nov 2026 08:18 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 24 Nov 2026 08:18 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आपराधिक इतिहास और पिछली दोषसिद्धि वाले आरोपी को सिर्फ मुकदमे में देरी के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती। अदालत ने हत्या के आरोपी की जमानत रद्द कर एक सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। आरोपी ने अपनी पिछली सजा की जानकारी छिपाई थी। आखिर अनुच्छेद 21 का त्वरित सुनवाई का अधिकार क्या है? क्या गंभीर अपराधों में यह जमानत का आधार बन सकता है? आइए, विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Murder Accused Concealed Previous Criminal Record supreme court Direct Issue After Cancelling Bail?
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत को लेकर क्या टिप्पणी की? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि आपराधिक इतिहास और पिछली दोषसिद्धि वाले व्यक्ति को केवल मुकदमे की सुनवाई में देरी के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती। अदालत ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का वह आदेश रद्द कर दिया, जिसमें हत्या के एक आरोपी को पांच साल से अधिक समय जेल में रहने के आधार पर जमानत दी गई थी। शीर्ष अदालत ने कहा कि आरोपी के अधिकारों के साथ पीड़ित परिवार और समाज के हितों का भी ध्यान रखना जरूरी है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने जमानत को लेकर क्या टिप्पणी की?
जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ ने कहा कि त्वरित सुनवाई का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर मामले में आरोपी को जमानत दे दी जाए। खासकर हत्या जैसे गंभीर अपराधों में अदालत को आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, अपराध की परिस्थितियों और समाज पर पड़ने वाले असर को भी देखना होगा। पीड़ित और उसके परिवार के हितों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


हाई कोर्ट ने आरोपी को किस आधार पर जमानत दी थी?
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने जनवरी 2026 में आरोपी को जमानत दी थी। इसके पीछे मुख्य वजह यह थी कि वह पांच साल से अधिक समय से जेल में बंद था और मुकदमे की सुनवाई में देरी हो रही थी। इस आदेश को मृतक के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने दलील दी कि हाई कोर्ट ने आरोपी के आपराधिक इतिहास पर ध्यान नहीं दिया। आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास के एक मामले में दोषी ठहराया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने जमानत याचिका में कौन-सी जानकारी छिपाई थी?
सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि आरोपी ने हाई कोर्ट में जमानत मांगते समय अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छिपाई थी। उसने अपनी याचिका में दो जगह कहा था कि मौजूदा मामले के अलावा वह किसी अन्य आपराधिक मामले में शामिल नहीं है। जबकि वह उसी व्यक्ति की हत्या के प्रयास के मामले में पहले दोषी ठहराया जा चुका था, जिसकी बाद में हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, मौजूदा हत्या की वारदात उस समय हुई थी, जब आरोपी पुराने हत्या के प्रयास के मामले में जमानत पर बाहर था। अदालत ने इसे महत्वपूर्ण तथ्य छिपाने का मामला माना।


सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को क्या आदेश दिया?
शीर्ष अदालत ने कहा कि अदालतों को त्वरित सुनवाई के अधिकार और समाज के हितों के बीच संतुलन बनाना होगा। खासकर तब, जब आरोपी कई अपराधों में शामिल रहा हो और गलत जानकारी देकर जमानत हासिल की गई हो। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का जमानत आदेश रद्द कर दिया। साथ ही आरोपी को एक सप्ताह के भीतर संबंधित अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामले में आरोपी को मुकदमे की सुनवाई के दौरान जमानत पर रिहा नहीं किया जाना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed