{"_id":"6b05a36ae8a0cb5e300a409d","slug":"supreme-court-dismisses-cbi-plea-anand-kumar-kapur-disproportionate-assets-case-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूर को बरी रखने पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: सीबीआई की दोनों याचिकाएं खारिज; क्या है ₹2.22 करोड़ का मामला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कपूर को बरी रखने पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: सीबीआई की दोनों याचिकाएं खारिज; क्या है ₹2.22 करोड़ का मामला?
Tue, 24 Nov 2026 08:17 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 24 Nov 2026 08:17 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत्त मेजर जनरल आनंद कुमार कपूर को आय से अधिक संपत्ति मामले में बरी करने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। सीबीआई ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए दो याचिकाएं दाखिल की थीं। निचली अदालत ने कपूर को एक साल की कठोर कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की दोनों याचिकाएं खारिज कर दीं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत्त मेजर जनरल आनंद कुमार कपूर को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बरी किए जाने के फैसले को बरकरार रखा है। शीर्ष अदालत ने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की दोनों याचिकाएं खारिज कर दीं। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई ठोस आधार नहीं है।
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री देखने के बाद यह फैसला सुनाया। पीठ ने कहा, 'याचिकाकर्ताओं के वकीलों को सुनने और रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री देखने के बाद हमें हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने का कोई उचित आधार नहीं मिला।'
सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में किस फैसले को चुनौती दी थी?
सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट के 1 जुलाई 2026 के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की थीं। हाईकोर्ट ने कपूर की ओर से दायर दो आपराधिक अपीलों को स्वीकार करते हुए विशेष सीबीआई अदालत की ओर से सुनाई गई सजा, दोषसिद्धि और संपत्ति जब्त करने के आदेश को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
सीबीआई का कहना था कि हाईकोर्ट ने निचली अदालत के निष्कर्षों को पलटते समय सबूतों का चुनिंदा तरीके से आकलन किया। एजेंसी ने दलील दी थी कि हाईकोर्ट ने मौखिक और दस्तावेजी सबूतों के सामूहिक प्रभाव पर ठीक से विचार नहीं किया। साथ ही, कथित आय से अधिक संपत्ति के हर मद पर निचली अदालत की ओर से किए गए आकलन को भी पर्याप्त तरीके से नहीं परखा।
कपूर पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप
यह मामला 14 नवंबर 1971 से 10 अक्तूबर 2007 के बीच कपूर की ओर से अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोपों से जुड़ा है। सीबीआई ने 8 अक्तूबर 2007 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद 26 अक्तूबर 2009 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(e) के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान निचली अदालत ने अभियोजन पक्ष के 80 गवाहों के बयान दर्ज किए थे। अदालत ने मामले में संपत्ति का आकलन करते हुए आरोपित रकम 3.37 करोड़ रुपये से घटाकर 2.22 करोड़ रुपये तय की थी।
निचली अदालत ने कपूर को क्या सजा सुनाई थी?
विशेष सीबीआई अदालत ने 27 सितंबर 2016 को कपूर को दोषी ठहराते हुए एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। तीन दिन बाद संपत्ति जब्त करने का आदेश भी जारी किया गया था। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने कपूर की अपीलों पर सुनवाई के बाद उनकी दोषसिद्धि, सजा और संपत्ति जब्त करने के आदेश को रद्द कर दिया।
सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में खास तौर पर दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी और गोवा की संपत्तियों के आकलन पर सवाल उठाए थे। एजेंसी का आरोप था कि हाईकोर्ट ने बैंक रिकॉर्ड, आयकर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की पर्याप्त जांच किए बिना बचाव पक्ष की दलीलों को स्वीकार कर लिया।
यह भी पढ़ें: मुंबई में सख्ती: कुर्ला में जोड़े से मारपीट के बाद हरकत में बीएमसी, गार्डन्स में तैनात होंगे एमएसएफ जवान
सीबीआई ने अभियोजन की मंजूरी पर भी क्यों उठाए सवाल?
सीबीआई ने कपूर के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सितंबर 2009 में दी गई मंजूरी पर हाईकोर्ट के निष्कर्षों को भी चुनौती दी थी। एजेंसी का कहना था कि जांच से जुड़ी कुछ सामग्री मंजूरी देने वाले प्राधिकारी के सामने नहीं रखे जाने की बात अपने आप में अभियोजन की मंजूरी को अवैध नहीं बनाती। इसके लिए यह देखना जरूरी था कि क्या इससे लागू कानून के तहत न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हुई।
सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट का फैसला रद्द कर कपूर की दोषसिद्धि बहाल करने की मांग की थी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने दोनों विशेष अनुमति याचिकाएं खारिज कर दीं। अदालत के आदेश में सीबीआई की ओर से उठाए गए अलग-अलग आधारों या मामले के मूल सबूतों की स्वतंत्र रूप से विस्तृत समीक्षा नहीं की गई है।