फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Encounter in Drugmulla, Kupwara district

कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों में मुठभेड़, घर में छिपे तीन आतंकियों को जवानों ने घेरा

Wed, 02 Nov 2016 11:35 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
Encounter in Drugmulla, Kupwara district
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
एक ओर जहां देशभर में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर आतंकवाद प्रभावित कश्मीर में भारतीय सेना के जवान आतंकियों से लोहा ले रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों और सेना में मुठभेड़ शुरू हुई जो अभी भी जारी है। दोनों ओर से भीषण गोलाबारी हो रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा के कंडी गांव में सेना को दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिस पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सर्च अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी।
 

सेना ने इलाके में कड़ी की घेराबंदी

Encounter in Drugmulla, Kupwara district
encounter - फोटो : PTI
आतंकी गांव के एक घर में छिपे हैं और वहीं से फायरिंग कर रहे हैं। सेना के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। आतंकी फरार न हो सके इसके लिए इलाके में कड़ी घेराबंदी की गई है। सेना के अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

आतंकी विदेशी हैं या स्थानीय इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। कुपवाड़ा में हाल ही में कई बार घुसपैठ की कोशिश हुई है, आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी नियंत्रण रेखा के उस पार से आए होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed