{"_id":"5814eaea4f1c1b5d7ebc187b","slug":"ceasefire-violence-in-keran-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना ने वादा निभाया, केरन सेक्टर में चार पाकिस्तानी पोस्टों को उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना ने वादा निभाया, केरन सेक्टर में चार पाकिस्तानी पोस्टों को उड़ाया
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 30 Oct 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से ऐन पहले तक सरहद और एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक गोलाबारी के बीच सेना ने पाकिस्तान को केरन सेक्टर में करारा जवाब दिया।
घुसपैठ कराने के लिए आतंकियों की मदद करने वाली पाकिस्तान की चार पोस्टों को सेना ने धुआंधार गोलाबारी से उड़ा दिया।
सैन्य सूत्रों के अनुसार गोलाबारी से उड़ाई गई पोस्टों पर तैनात कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का अनुमान है। इससे पूर्व इसी सेक्टर में पाक गोलाबारी से एक महिला नागरिक और बीएसएफ का जवान जख्मी हो गया।

हीरानगर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
सीमा पर मोर्चा संभाले सेना के जांबाज
- फोटो : PTI
कठुआ के हीरानगर सेक्टर में गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिश हुई जिसे नाकाम कर दिया गया। आरएस पुरा सेक्टर में आठ पोस्टों को निशाना बनाकर गोलाबारी हुई।
बीएसएफ और सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी का धुआंधार जवाब दिया। गोलाबारी से प्रभावित ज्यादातर इलाके खाली हो गए हैं। कुछ और कुनबों का सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने का सिलसिला शनिवार की शाम तक जारी रहा।
टंगधार, केरन और मच्छेल सेक्टर में पिछले 24 घंटों के दौरान पाकिस्तान ने तीन मर्तबा सीजफायर का उल्लंघन किया। शुक्रवार को तंगधार, देर रात मच्छेल सेक्टर और शनिवार को केरन सेक्टर पर पाकिस्तान ने गोले बरसाए।

id
सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
केरन सेक्टर में दोपहर और शाम को डेढ़ घंटे लगातार गोलाबारी की गई। गोलाबारी की चपेट में आने से घायल हुई महिला शाहीना बेगम को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। अग्रिम चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवान को गंभीर रूप से घायल होने पर भी देर तक गोलाबारी की वजह से निकालने में दिक्कत आई। हालांकि देर शाम उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया।
कठुआ के हीरानगर सेक्टर की पहाड़पुर चौकी के सामने से शनिवार तड़के घुसपैठ की कोशिश की गई जिसे रोशनी की गोले दागकर नाकाम किया गया। पाकिस्तानी रेंजरों ने पहले कवर फायर दिया और उसके बाद दो घंटे लगातार मोर्टार दागे।
एलओसी पर पुंछ के मनकोट सेक्टर में लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान ने गोलाबारी जारी रखी। दोपहर दो बजे पाक सेना ने गोलाबारी शुरू की जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। आईबी पर सांबा और एलओसी पर राजोरी जिले में शांति बनी रही। इसके बावजूद एहतियातन ग्रामीण सुरक्षित स्थानों में पनाह लिए हुए हैं।