फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपावली विशेष राशिफल: किस राशि पर देवी लक्ष्मी रहेगी मेहरबान

Sun, 30 Oct 2016 01:30 PM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Sun, 30 Oct 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 30 october 2016
देवी लक्ष्मी
तुला राशि में चन्द्रमा का आना आपकी राशि के लिए आज कैसा रहने वाला है, क्या देवी लक्ष्मी आपकी राशि में धन लाभ का योग बना रही है 

मेष राश‌िः जल्दबाजी का निर्णय आपकी आय को प्रभावित कर सकता है

daily rashiphal 30 october 2016
मेष राश‌ि
आज आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। आपके आस-पास का वातावरण कुछ खास अच्छा नहीं है इसलिए जरा सावधानी से काम लें वरना किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। समझदारी इसी में है कि ये जानने की कोशिश करें कि बात कैसे और कहां बिगड़ी और उसे सुधारने की कोशिश करें।
आज आपकी अपने सहकर्मियों से बहस हो सकती है। अगर आपके कार्यस्थल पर ऐसे लोग हैं, जो शांति बनाए नहीं रख सकते तो कम से कम आप अपनी जुबान पर काबू रखें। आज आप परिपक्वता दिखाएं इससे आपको इज्जत मिलेगी।
अपने भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को तय करने से पहले कई बार सोचें। ये ध्यान रखें कि आपकी ओर से किया गया कोई भी जल्दबाजी का निर्णय आपकी आय को प्रभावित कर सकता है। हो सकता है कि कईं बार परिस्थितिवश आपको तेजी से निर्णय लेने पड़े हों लेकिन यहां ये भी ध्यान रखें कि जल्दबाजी होने के बावजूद हानिकारक निर्णयों से बचें। अपने निर्णयों और विकल्पों की समीक्षा करें।

वृष राश‌िः आज आपको गले की परेशानी हो सकती है

daily rashiphal 30 october 2016
वृष राश‌ि
आज आप घर पर थोड़ा सावधान रहें क्योंकि झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। बेकार के झगड़ों से बचें। ग्रह कुछ ऐसा योग बना रहे हैं कि घर पर अशांति रहे। इसलिए आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए इस बात का ध्यान रखना है कि घर पर झगड़ा ना हो। अपना दिमाग ठंडा रखें सही सूझ-बूझ से परिस्थिति को संभालें।
आपका नया काम उत्तरदायित्वों का बोझ आपके सिर पर डालेगा और आपको संस्थान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। खैर, आपको ये संतोष मिलेगा कि आपकी मेहनत के फल आपको मिल रहे हैं। नवीन कर्मचारियों को नवीन ज्ञान लेकर संस्थान की पधति के साथ चलना ह
आप अपनी कमाई को पूरा करने पर थोड़ा ध्यान दें। पिछले दिनों आपने खुल्ला खर्च किया, कमाई तो गई। इसलिए आज सतर्क हो जाइये। पाई-पाई सोच समझकर खर्च करें। जो चीज जरुरी नहीं, उसे कतई ना लें।
आज आपको गले की परेशानी हो सकती है। अगर आपको ऐसा लगे तो आर्युवेदिक चाय लें और आराम करें। बीमारी छोटी ही है जो आपकी सूझ-बूझ से ही ठीक हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आप अपना बजट थोड़ा संतुलित कीजिए

daily rashiphal 30 october 2016
म‌िथुन राश‌ि
आज मजे और आराम करने का दिन है। सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां ले कर आएंगी। आपके जीवन में हाल में जो बदलाव आए हैं उनसे भी आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपनी आगे की जीवन यात्रा पर ध्यान केंद्रित करें और सफलता की ओर आगे बढ़ते जाएं।
यदि आप विद्यार्थी हैं तब आपको अपनी किताबों से दूरी बनाकर उन व्यक्तियों से मिलना चाहिये जो आपके ही क्षेत्र के सफलतम व्यक्तियों में शामिल हैं। इनमें से अधिकांश व्यक्ति किसी जिज्ञासु विद्यार्थी से बात करने के लिये आतुर रहेंगे। इसका फायदा आपको लेना चाहिये।
हो सकता है, आप अपनी कम बचत और डांवाडोल आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हों। इसलिए आप किसी फिक्स्ड डिपोजिट या ऐसी ही किसी लम्बी लेकिन निश्चित आय वाली योजना के बारे में सोचें। आप अपना बजट थोड़ा संतुलित कीजिए और खर्च के बारे में पहले से ही हिसाब किताब बनाकर चलें, फिर देखें तुरंत सब कुछ ठीक हो जाएगा। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, लापरवाही से बैठे ना रहें इससे आपकी कमर को परेशानी हो सकती हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप ठीक तरह से बैठने की आदत डालें।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज किया गया निवेश बिल्कुल सुरक्षित है 

daily rashiphal 30 october 2016
कर्क राशि

आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। शांति आपके भीतर ही है, उसे बाहर ढ़ूंढ़ने की बजाय अपने अंदर खोजें। इसकी शुरूआत आप योग से कर सकते हैं। इसके परिणाम से आपको बहुत खुशी होगी।
आज के दिन आप काम संबंधी यात्रा पर जा सकते हैं। ये आपके सभी सहकर्मियों के लिये आनंद का समय हो सकता है। इस दौरान आप आनंद के साथ ही अपने साथियों को अच्छे से जान भी पाएंगे। आज आर्थिक मामले और निवेश के मामले में आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। आज किया गया निवेश बिल्कुल सुरक्षित है और आपको लगेगा आपकी आर्थिक स्थिति तो संभल ही रही है बल्कि लम्बे समय के लिए आपको आमदानी का रास्ता भी मिल गया है। हड़बड़ाहट में कोई फैसला ना लें। जैसे चल रहें हैं ठीक है।
आज आपको अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना होगा जैसे सिरदर्द जोड़ों का दर्द। यह सब आपकी लापरवाही के कारण ही है। ये जरूरी है कि आप सुबह टहलने जायें, व्यायाम करें ताकि यह सब सुधारा जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed