फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देश के धधकते जंगल : सात दिन में आगजनी की 60 हजार से ज्यादा घटनाएं, पांच राज्यों के बड़े जंगल ज्यादा प्रभावित

Sun, 03 Apr 2022 10:09 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 03 Apr 2022 10:09 AM IST
सार

सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में 17,709, छत्तीसगढ़ में 12,805, महाराष्ट्र में 8,920, ओडिशा में 7,130 और झारखंड में 4,684 आगजनी की घटनाएं हुई हैं। 

विज्ञापन
Fire in Forest: More than 60000 Forest Fire Incidents Recorded in 7 Days These 5 State’s Big Forests Are More Affected
उत्तराखंड के बमराड़ी से लेकर सीमार के जंगलों में भयंकर आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
अभी तो गर्मी का मौसम आया है और जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गईं। भारतीय वन सर्वेक्षण के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले एक हफ्ते में यानी 26 मार्च से एक अप्रैल के बीच देशभर के 29 राज्यों की जंगलों में 60 हजार से ज्यादा आगजनी के मामले सामने आए हैं। 
loader


बड़े जंगलों के आंकड़े देखें तो 24 राज्यों में पिछले छह से आठ दिनों में 1230 आग की घटनाएं सामने आईं। इनमें से 235 आग की घटनाओं पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में 93, महाराष्ट्र में 47, छत्तीसगढ़ में 31, ओडिशा में 21 आगजनी के मामले एक्टिव हैं।   
Fire in Forest: More than 60000 Forest Fire Incidents Recorded in 7 Days These 5 State’s Big Forests Are More Affected
मध्य प्रदेश में भी आगजनी के कई मामले सामने आ चुके हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
इन पांच राज्यों के बड़े जंगल ज्यादा प्रभावित
पिछले सात दिन में लार्जेस्ट फॉरेस्ट फायर (एलएफएफ) यानी बड़े जंगलों में आगजनी से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मिजोरम और बिहार सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ये आंकड़े भारतीय वन सर्वेक्षण ने जारी किए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire in Forest: More than 60000 Forest Fire Incidents Recorded in 7 Days These 5 State’s Big Forests Are More Affected
पिछले एक हफ्ते से छत्तीसगढ़ के गुरूघासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र आग की चपेट में है। - फोटो : सोशल मीडिया
आगजनी की सबसे ज्यादा घटनाएं यहां हुईं
भारतीय वन सर्वेक्षण के अनुसार पिछले सात दिनों में 29 राज्यों में 60 हजार से ज्यादा आगजनी की छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में 17,709, छत्तीसगढ़ में 12,805, महाराष्ट्र में 8,920, ओडिशा में 7,130 और झारखंड में 4,684 आगजनी की घटनाएं हुई हैं। देश के कई राज्यों के जंगल में आग लगने से वन्य संपदा और वन्य जीवों के जीवन पर खतरा मंडराने लगा है।
Fire in Forest: More than 60000 Forest Fire Incidents Recorded in 7 Days These 5 State’s Big Forests Are More Affected
90 घंटों तक जलता रहा राजस्थान का सरिस्का जंगल। - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान में 90 घंटे तक लगी रही आग
हाल ही में राजस्थान का सरिस्का 90 घंटों तक जलता रहा। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर और हिमाचल सहित देश के कई राज्यों में हजारों हेक्टेयर का जंगल तबाह हो गया। 
 
विज्ञापन
Fire in Forest: More than 60000 Forest Fire Incidents Recorded in 7 Days These 5 State’s Big Forests Are More Affected
सरिस्का जंगल को लेकर पीएम मोदी ने भी जताई थी चिंता। - फोटो : सोशल मीडिया
गर्मी में जंगलों में क्यों लगती है आग?
पर्यावरण के विशेषज्ञ और रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर आदित्य पटेल बताते हैं, 'मार्च में सामान्य से अधिक तापमान बढ़ने से आगजनी की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। जंगल में पेड़ों के सूखे पत्ते और टहनियां ईंधन का काम करते हैं। एक छोटी सी चिंगारी भी विकराल रूप ले लेती है। ऐसे में अगर हवा तेज चल रही हो तो एक जगह लगी आग पूरे जंगल को तबाह करने के लिए काफी है।'
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed