अमरोहा के घनी आबादी में चल रहे आतिशबाजी फैक्ट्री में मंगलवार सुबह धमाका हो गया। इससे उस कमरे की एक दीवार उड़ गई जिसमें आतिशबाजी तैयार की जा रही थी। इसके बाद लगी आग में डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत आठ लोग बुरी तरह झुलस गए।
2 of 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
पहले इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां इनकी गंभीर हालत को देखते हुए टीएमयू मेडिकल कालेज मुरादाबाद रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई।
3 of 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
हादसे की जानकारी पर डीआईजी, डीएम, एसपी, एएसपी, एसडीएम मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी की। घनी आबादी के बीच पटाखों का कारखाना चलने पर डीआईजी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। फिलहाल, फैक्ट्री स्वामी मुनव्वर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
4 of 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
अमरोहा के दानिशमंदान मोहल्ला निवासी मुनव्वर हसन ने बाईपास पर धर्मकांटे के पास घनी आबादी में आतिशबाजी की फैक्ट्री लगा रखी थी। इसी मोहल्ले की फातिमा पत्नी लियाकत, चांदनी उर्फ चंदो पत्नी सिकंदर, इकरा पुत्री जमील, मुन्नी पुत्री तजामुल(ताजुद्दीन), कमर जहां पुत्री ताजुद्दीन, निशा पुत्री जुल्फिकार, मूक बधिर मुमताज काम करतीं थीं। सुबह दस बजे सभी काम कर रहे थे।
5 of 6
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
चांदनी उर्फ चंदो अपनी डेढ़ वर्षीय बालिका सुहाना को भी साथ लेकर आई थी। फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। पास में ही बारूद रखा था, जब तक लोग समझते तेज धमाके से एक तरफ की दीवार ढह गई। इसका मलबा दूर तक दूसरों के घरों में जा गिरा।