फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूंखार शिकारी हैं 'रोमियो' और 'अपाचे', इनसे भारतीय सेना की ताकत में होगा इजाफा

Tue, 25 Feb 2020 04:19 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Tue, 25 Feb 2020 04:19 PM IST
सार

तीन अरब डॉलर के इस रक्षा सौदे के तहत भारत को अमेरिका अपने दो हेलिकॉप्टर बेचेगा। इनमें पहला हेलीकॉप्टर है एएच 64ई अपाचे और दूसरा है एमएच 60 रोमियो हेलीकॉप्टर। इस सौदे के तहत भारत को छह अपाचे और 23 रोमियो हेलीकॉप्टर मिलेंगे, जो देश की वायुसेना और नौसेना की ताकत को बढ़ाने में मददगार होंगे।

विज्ञापन
Donald Trump India Visit : MH 60 Romeo Seahawk and AH 64 E Apache Helicopters Specialty
अपाचे और रोमियो हेलिकॉप्टर - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान मंगलवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सौदे पर मुहर लग गई। तीन अरब डॉलर के इस रक्षा सौदे के तहत भारत को अमेरिका अपने दो हेलीकॉप्टर बेचेगा। इनमें पहला हेलीकॉप्टर है एएच 64ई अपाचे और दूसरा है एमएच 60 रोमियो हेलीकॉप्टर। इस सौदे के तहत भारत को छह अपाचे और 23 रोमियो हेलीकॉप्टर मिलेंगे, जो देश की थलसेना और नौसेना की ताकत को बढ़ाने में मददगार होंगे। आइए जानते हैं इनके आने से भारत की सैन्य शक्ति में कितना इजाफा होगा...



 

Donald Trump India Visit : MH 60 Romeo Seahawk and AH 64 E Apache Helicopters Specialty
एमएच 60 रोमियो सी हॉक हेलीकॉप्टर - फोटो : Twitter/@NATO_MARCOM

कैसा है 'रोमियो' हेलीकॉप्टर?
आइए सबसे पहले जानते हैं अमेरिका से मिलने वाले 23 एमएच 60 रोमियो हेलीकॉप्टर की खासियत के बारे में। लॉकहीड मार्टिन कंपनी का बनाया हुआ एमएच-60 रोमियो सीहॉक हेलीकॉप्टर इतना घातक है कि पानी की गहराई में मौजूद पनडुब्बी से लेकर पानी की सतह पर मौजूद पोत पर अचूक निशाना साधकर उन्हें तबाह कर सकता है। ये हेलीकॉप्टर समुद्री सीमा में तलाश एवं बचाव कार्यों में भी उपयोगी है। ये दुश्मन की नावों को ट्रैक कर उनके हमलों को रोकने के लिए परिष्कृत लड़ाकू प्रणालियों- सेंसर, मिसाइल और टॉरपीडो से लैस है।

Donald Trump India Visit : MH 60 Romeo Seahawk and AH 64 E Apache Helicopters Specialty
एमएच-60 'रोमियो' सी हॉक हेलीकॉप्टर - फोटो : Lockheedmartin.com

दुनियाभर की नौसेनाओं की पसंद है 'रोमियो' 
एमएच 60 रोमियो हेलीकॉप्टर अमेरिकी नौसेना में एंटी-सबमरीन और एंटी-सरफेस वेपन के रूप में तैनात है। यह भारतीय रक्षा बलों को सतह रोधी और पनडुब्बी रोधी युद्ध जैसे मिशन में सफलता दिलाने की क्षमता रखता है। इसकी खासियत का इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हेलीकॉप्टर दुनियाभर की नौसेनाओं का पसंदीदा है। रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी तक ने इसे अपनी सीमा की रक्षा के लिए तैनात कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Donald Trump India Visit : MH 60 Romeo Seahawk and AH 64 E Apache Helicopters Specialty
एमएच-60 'रोमियो' सी हॉक हेलीकॉप्टर - फोटो : Lockheedmartin.com

हिंद प्रशांत और दक्षिण एशिया क्षेत्र में दिखेगी भारत की रक्षा क्षमता
एमएच 60 रोमियो हेलीकॉप्टर के आने से भारत की रक्षा क्षमता में इजाफा होगा। साथ ही हिंद प्रशांत और दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, शांति एवं आर्थिक प्रगति में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • एक नजर में: मौजूदा हेलीकॉप्टरों में से सबसे आधुनिक इस हेलीकॉप्टर को जंगी जहाज, क्रूजर्स और एयरक्राफ्ट करियर से ऑपरेट किया जा सकता है। ये हेलीकॉप्टर एंटी-सबमरीन के अलावा निगरानी, सूचना, मालवाहक, निजी वाहन, सर्च और बचाव, गनफायर और लॉजिस्टिक सपोर्ट में कारगर है।
विज्ञापन
Donald Trump India Visit : MH 60 Romeo Seahawk and AH 64 E Apache Helicopters Specialty
भारतीय वायुसेना का अपाचे - फोटो : PTI

दुश्मन को तबाह करके ही छोड़ता है 'अपाचे'
अब बात करते हैं दुनिया के सबसे घातक लड़ाकू विमान 'अपाचे' की, जो कि एक खूंखार शिकारी है, यह दुश्मन को पूरी तरह से नेस्तोनाबूत करके ही छोड़ता है। इसे एक तरह से ‘फ्लाइंग टैंक’ कहा जाता है। इस नाम से यह पूरी दुनिया में मशहूर है।

हालांकि भारत और अमेरिका के बीच पहले हो चुके एक समझौते के तहत 17 ‘अपाचे एएच-64 ई’ हेलीकॉप्टर मिल चुके हैं, जो फिलहाल इंडियन एयरफोर्स के पास हैं। यूएस की बोइंग कंपनी ने इसे बनाया है। इस हेलीकॉप्टर की स्कॉवड्रन ‘ग्लेडिएटर’ को पंजाब स्थित अति संवेदनशील एयरफोर्स स्टेशन पठानकोट में तैनात किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed