दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर की होम डिलीवरी शुरू हो गई है। इस सुविधा को वाहन मालिकों की तरफ से काफी पसंद भी किया जा रहा है। दिल्ली में एचएसआरपी का दायरा 500 से भी ज्यादातर कॉलोनियों में पहुंच चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक अब होम डिलीवरी के लिए ज्यादा आवेदन आ रहे हैं।
नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनियों से बात करने पर पता चला है कि हर रोज 1500 से 1700 हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की दिल्ली में होम डिलीवरी की जा रही है। इसके तहत कंपनी के कर्मचारी वाहन मालिकों के घर जाकर नंबर प्लेट लगा रहे हैं।
2 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
पिछले 10 दिनों की बात करें तो दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की होम डिलीवरी के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। सूत्रों के मुताबिक हर रोज कंपनी को 1000 से 1500 तक होम डिलीवरी के लिए आवेदन आ रहे हैं। नवंबर महीने में 10000 से भी ज्यादा वाहन मालिकों ने नंबर प्लेट लगाने के लिए होम डिलीवरी का विकल्प चुना।
3 of 6
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
दिल्ली के दूर दराज इलाकों में अभी होम डिलीवरी का विकल्प नहीं मिल रहा है। हालांकि, प्रशासन की मानें तो जल्द इन जगहों पर भी होम डिलीवरी की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पहले की तुलना में काफी आसान बना दिया गया है। वाहन मालिकों को www.bookmyhsrp.com पर होम डिलीवरी का विकल्प चुनने के लिए कॉलोनियों की लिस्ट दी गई है।
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर की होम डिलीवरी के लिए वाहन मालिकों को अतिरिक्त भुगतान करना है। इनमें दो-पहिया वाहन के लिए 125 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 250 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। एचएसआरपी और कोडेड स्टिकर लगाने की पूरी प्रक्रिया की ग्राहकों को एसएमएस के जरिए जानकारी दी जा रही है।
एचएसआरपी लगवाने में कितना खर्च आएगा?
अलग-अलग वाहनों के लिए एचएसआरपी की कीमतें अलग-अलग हैं। जैसे कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है।