फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजरंगबली के इस एटीट्यूड वाले Pic पर भक्त फिदा, डिजाइनर को सता रही एक चिंता

Sun, 01 Apr 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Apr 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
Devotees like this attitude picture of Bajrangbali, Hanuman

बजरंगबली की ये एक तस्वीर आप आजकल खूब देख रहे होंगे। हो सकता है ट्रैफिक में रेड लाइट होने पर आपका ध्यान इन तस्वीरों ने अपनी तरफ खींचा हो। पूर्वोत्तर भारत में इस तस्वीर को लेकर जितना क्रेज लोगों में है उससे कहीं ज्यादा लोग दक्षिण भारत में क्रेजी हैं।

Devotees like this attitude picture of Bajrangbali, Hanuman

अब अगर आपको इस तस्वीर के बारे में बताया जाए कि ये किसने और किसके लिए बनाई थी तो आप जरूर हैरानी में पड़ जाएंगे। क्योंकि महज एक शख्स के लिए बनाई गई ये तस्वीर आखिर इतनी लोकप्रिय हो कैसे गई ये बड़ा सवाल है। 

Devotees like this attitude picture of Bajrangbali, Hanuman

इस तस्वीर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल इन दिनों कर्नाटक में हो रहा है। बता दें कि एंग्री लुक में हनुमान की ये तस्वीर केरल के करन आचार्य ने डिजाइन की है। करन कासरगोड के कुंबले गांव के रहने वाले हैं, जो केरल के उत्तरी भाग में स्थित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees like this attitude picture of Bajrangbali, Hanuman

करन खुद कहते हैं कि उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि उनकी डिजाइन की गई तस्वीर को लोग इतना पसंद करेंगे। इस तस्वीर के पीछे करन ने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया है। करन ने कहा कि उन्होंने ये तस्वीर केवल अपने एक दोस्त के लिए डिजाइन किया था। 

विज्ञापन
Devotees like this attitude picture of Bajrangbali, Hanuman
करन आचार्य, फोटो डिजाइनर

करन ने ही बताया कि उन्होंने हनुमान के इस लुक को पारंपरिक लीग से हटकर सोचा था। लेकिन ये नहीं सोचा था कि लोगों को ये इतना पसंद आएगा। करन ने इस तस्वीर के पीछे की एक और हकीकत का खुलासा किया। करन ने बताया कि क्योंकि उन्होंने ये तस्वीर अपने दोस्त के लिए बनाई थी। इसलिए तस्वीर बिना किसी कॉपीराइट के ही भेज दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed