फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Drug Inspector Paper Leak: Love Story, Breakup and Six Arrests in MPSC Exam Scam

महाराष्ट्र: प्रेमी ने प्रेमिका को पास कराने के लिए लीक किया था पेपर, ब्रेकअप के बाद खुद ही कर दी शिकायत

Wed, 26 Aug 2026 05:03 PM IST
Sunil Mehrotra सुनील मेहरोत्रा
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:03 PM IST
सार

महाराष्ट्र ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में छह गिरफ्तारियां हुई हैं। जांच में कथित तौर पर प्रेम संबंध और ब्रेकअप का एंगल सामने आया है। आरोप है कि गौरव पाटिल ने प्रेमिका को पास कराने के लिए पेपर दिलाया और ब्रेकअप के बाद खुद आयोग को इसकी जानकारी दी। आइए, मामले को विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Maharashtra Drug Inspector Paper Leak: Love Story, Breakup and Six Arrests in MPSC Exam Scam
पेपर लीक वाली प्रेम कहनी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में एक चौंकाने वाला कथित प्रेम प्रसंग सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी प्रेमिका को परीक्षा में पास कराने के लिए पेपर की व्यवस्था की और उसे दिया। प्रेमिका के परीक्षा पास करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद युवक ने कथित तौर पर महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग को पेपर लीक की जानकारी दे दी। मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर की परीक्षा कैसे पेपर लीक कांड में बदली?

महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर की परीक्षा 22 मार्च को हुई थी और जुलाई में उसका परिणाम भी जारी कर दिया गया था। बाद में परीक्षा का पेपर लीक होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रौशन के अनुसार, जांच के दौरान पेपर लीक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

प्रेमी ने प्रेमिका के लिए पेपर कैसे जुटाया?

क्राइम ब्रांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में गौरव राजेंद्र पाटिल भी शामिल है। आरोप है कि गौरव का ऋतुजा पाटिल नाम की युवती से प्रेम संबंध था। उसने ऋतुजा को परीक्षा में पास कराने के लिए कथित तौर पर पेपर की व्यवस्था की और ऋतुजा समेत कुछ अन्य लोगों को उपलब्ध कराया। ऋतुजा परीक्षा में पास भी हो गई। हालांकि, बाद में गौरव और ऋतुजा का ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेकअप के बाद पेपर लीक की जानकारी किसने दी?

पुलिस के मुताबिक, ब्रेकअप के बाद गौरव ने गुस्से में महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग को पेपर लीक होने की जानकारी दी। ड्रग इंस्पेक्टर की परीक्षा महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग कराता है। आयोग ने इसके बाद मुंबई पुलिस से संपर्क किया और मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। डीसीपी राजतिलक रौशन की निगरानी में हुई जांच के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

छह गिरफ्तार आरोपियों में कौन-कौन शामिल हैं?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विश्वेश्वर दत्तात्रय नकाते, गोपाल भटु मराठे, अभिजित गणपतराव लेंडवे, प्रवीण दिलीप पाटिल, गौरव राजेंद्र पाटिल और अमृत नामदेव पाटिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अमृत पाटिल ऋतुजा के पिता हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ लोग महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग से जुड़े बताए गए हैं। ऋतुजा को क्राइम ब्रांच ने नोटिस दिया है, जबकि अन्य आरोपियों को किला कोर्ट ने दो सितंबर तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed