{"_id":"5dc563678ebc3e5aec25e22e","slug":"devendra-fadnavis-resignation-of-maharashtra-cm-post-did-not-break-vasantrao-naik-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या देवेंद्र फडणवीस भी नहीं तोड़ पाएंगे महाराष्ट्र में सीएम पद का ये तिलिस्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या देवेंद्र फडणवीस भी नहीं तोड़ पाएंगे महाराष्ट्र में सीएम पद का ये तिलिस्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 08 Nov 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
वसंतराव नाइक, देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देवेंद्र फडणवीस ने पांच साल तक अपना कार्यकाल पूरा कर इतिहास बना दिया है। पिछले 48 सालों में कोई भी मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के पांच साल पूरे नहीं कर पाया है। लेकिन वो कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाइक का दोबारा सीएम बनने के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए।
2 of 10
वसंतराव नाइक (फाइल फोटो)
वसंतराव नाइक ने न सिर्फ 1963 से 1967 तक अपना कार्यकाल पूरा किया बल्कि 1967 में दोबारा मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपना दूसरा कार्यकाल भी पूरा किया लेकिन तीसरी बार वो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। 1972 से लेकर फडणवीस से पहले तक कोई भी सीएम दो बार मुख्यमंत्री बनना तो दूर वो अपना कार्यकाल भी पूरा नहीं कर सका।
3 of 10
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
माना जा रहा था कि फडणवीस दोबारा सीएम बन सकते हैं लेकिन भाजपा-शिवसेना तकरार के बाद आज उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, अगर भाजपा और शिवसेना गठबंधन की सरकार बनती है और फडणवीस सीएम होते हैं तो वह नाइक के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।
1960 से 2014 तक महाराष्ट्र में 26 मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली। लेकिन नाइक के बाद कोई भी मुख्यमंत्री दोबारा दोबारा सीएम नहीं बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपातकाल में गंवाया पद
4 of 10
शंकरराव चव्हाण (फाइल फोटो)
नाइक ने 1967 से 1972 तक अपना सीएम कार्यकाल पूरा किया था। वसंतराव नाइक दोबारा जीतकर आए और फिर से मुख्यमंत्री बने। मगर 1975 में आपातकाल के दौरान उन्हें पद से हटाकर शंकरराव चव्हाण को सीएम बना दिया गया। माना जाता था कि चव्हाण इंदिरा गांधी के वफादारों में से एक थे। मगर आपातकाल हटने के बाद वसंतदादा पाटिल सीएम बन गए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र को मिला सबसे युवा सीएम
5 of 10
शरद पवार (फाइल फोटो)
- फोटो : फेसबुक
आपातकाल के बाद कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में वापसी की कोशिशें कीं और पाटिल ने गठबंधन की सरकार बनाई। मगर पार्टी के भीतर उपजे मतभेदों के चलते उन्हें पद गंवाना पड़ा। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने वाला शख्स उन्हीं की पार्टी का एक युवा नेता था। जिसका नाम था शरदराव गोविंदराव पवार। महज 37 साल की उम्र में यहां तक पहुंच शरद पवार राज्य के सबसे युवा सीएम बन गए। मगर 1980 में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।