दुनिया में ऐसे कम ही गेंदबाज हुए है जिन्होंने अपनी रफ्तार से क्रिकेट जगत पर राज किया हो। तेज गेंदबाजों की रफ्तार हमेशा से ही बल्लेबाजों के दिमाग में खौफ पैदा करती रही है। अगर हम खूंखार पेसर्स की बात करें तो हमारे जहन में सबसे पहले 80 के दशक के कैरेबियाई बॉलर्स का नाम सबसे ऊपर आता है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर भी रफ्तार के सौदागर के रूप में जाने जाते हैं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी किसी से पीछे नहीं हैं। ब्रेट ली ने दुनिया के तमाम बल्लेबाजों में काफी समय तक अपनी रफ्तार का खौफ कायम रखा। ली आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।
कभी सेल्समैन थे दिल से हिंदुस्तानी ब्रेट ली, बाद में अपनी तूफानी गेंदबाजी से मचाया तहलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेट ली का जन्म 8 नवम्बर 1976 को न्यू साउथ वेल्स में हुआ था। ली के नाम 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर बोल्ड करने का अनोखा रिकॉर्ड है। इस मामले में उन्होंने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को भी पीछे छोड़ दिया है। उनके घातक बॉलिंग स्पेल्स आज भी दुनिया भर के प्रशंसकों और क्रिकेट पंडितों द्वारा याद किए जाते हैं। जनवरी 2015 में ली ने खेल के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। अब वह फॉक्स स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते हैं। आइए आज हम दुनिया के इस घातक गेंदबाज के कुछ अनसुने किस्सों से आपको रूबरू कराते हैं।
क्रिकेट में आने से पहले सूट सेल्समैन थे
ली पुरुषों के सूट बनाने वाली बार्कले के स्टोर में काम कर चुके हैं। दरअसल उस समय लीग क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की तनख्वाह उनके राज्य की ओर से खेलने वालों की तुलना में काफी कम थी, जिससे अक्सर खिलाड़ी अपना गुजारा करने के लिए पार्ट टाइम जॉब्स किया करते थे। हालांकि ब्रेट ली अब एक करोड़पति क्रिकेटर जरूर हैं, लेकिन जब वह सिडनी में लीग सर्किट में खेला करते थे तब उनकी आय बहुत कम थी। इसलिए वह सूट सेल्समैन बनकर अपना गुजारा करते थे।
खुद का है एक म्युजिक बैंड
एक इंसान के रूप में ली के बारे में सबसे अच्छी चीज यह है कि वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्ति है और खेल के अलावा संगीत में उनकी बहुत दिलचस्पी है। वह उन खिलाड़ियों में से एक है जो हमेशा अपने गिटार को अपने साथ रखते हैं। ली का सिक्स एंड आउट नाम का एक बैंड भी है जिसमें उनके भाई शेन और साथी क्रिकेटर गेविन रॉबर्टसन शामिल हैं।
ली के नाम से है क्रिकेट ग्राउंड
महान खिलाड़ियों को हमेशा महान सम्मान से सम्मानित किया जाता है,ऐसा ही कुछ ली के साथ भी हुआ। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज गेंदबाज को स्कूल ओक फ्लैट्स ने एक ऐसा सम्मान दिया जो उनको हमेशा याद रहेगा। स्कूल ने अपने क्रिकेट मैदान का नाम ली के नाम पर रख इस महान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को हमेशा के लिए अमर कर दिया। ली इस स्कूल में पढ़ाई भी कर चुके हैं। इसलिए यह सम्मान उनके लिए और भी खास हो जाता है।