{"_id":"5e2d3dfd8ebc3e7d633228be","slug":"delhi-republic-day-parade-2020-unseen-photos-weapon-first-seen-on-rajpath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजपथ पर पहली बार दिखे ये हथियार, चिनूक-अपाचे हेलीकॉप्टर और धनुष-के9 वज्र तोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजपथ पर पहली बार दिखे ये हथियार, चिनूक-अपाचे हेलीकॉप्टर और धनुष-के9 वज्र तोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हथियार
- फोटो : ANI/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
71वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली स्थित राजपथ पर भारत की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिली। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो की मौजूदगी में जल-थल-नभ में भारत ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस बार राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में कई हथियार पहली बार शामिल हुए। जानिए उनके बारे में सबकुछ:
2 of 13
अंतरिक्ष में मार करने वाली मिसाइल का प्रदर्शन
- फोटो : DRDO
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की उपग्रह रोधी (ए-सैट) हथियार प्रणाली रविवार को गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बनी। किसी भी देश की आर्थिक और सैन्य सर्वोच्चता के लिए अंतरिक्ष महत्वपूर्ण आयाम है और इसमें ए-सैट हथियार आवश्यक रणनीतिक प्रतिरोध प्रणाली में अहम भूमिका निभाता है।
3 of 13
अंतरिक्ष में मार करने वाली मिसाइल का प्रदर्शन
- फोटो : PIB
पिछले साल मार्च में डीआरडीओ ने भारत के पहले ए-सैट मिशन मिशन शक्ति को लॉन्च किया था। यह भारत का पहला ए-सैट मिशन है जो विरोधी उपग्रहों को मार गिराने की भारत की क्षमता का प्रदर्शन करता है। इसके लॉन्च के बाद इस क्षमता को रखने वाले अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की सूची में भारत शामिल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
अपाचे हेलिकॉप्टर
- फोटो : ANI
राजपथ पर वायुसेना के लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे ने पहली बार उड़ान भरी। इन पांच हेलीकॉप्टरों के समूह का नेतृत्व विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त 125 हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर मन्नारथ शीलू ने किया।
विज्ञापन
5 of 13
अपाचे हेलीकॉप्टर
- फोटो : ANI
चार साल पहले भारत ने अमेरिका के साथ 22 अपाचे हेलीकॉप्टर का करार किया था। 2022 तक सभी 22 अपाचे हेलीकॉप्टर वायुसेना के बेड़े में शामिल हो जाएंगे। भारत ने अमेरिका की कंपनी बोइंग के साथ सितंबर 2015 में 22 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर के खरीद का सौदा किया था। इस सौदे की कुल राशि 9600 करोड़ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।